पांच साल में फिर बढ़ी मतदाताओं की पूछ परख
चुनाव में भाग लेने वालों के मतदाता बने भगवान

नसीम खान संपादक
सांची,,, विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे वैसे मतदाताओं की पूछपरख बढ़ना शुरू हो गई । मतदाताओं की चौखट तक पहुंचने का सिलसिला बढ़ गया तथा मोबाइल से भी संपर्क शुरू हो गये ।
जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव आ चुके हैं तथा आचार संहिता भी लागू हो चुकी है । सांची विधानसभा क्षेत्र में दो ही प्रमुख दलों का आमना-सामना होता रहा है इस बार भी भाजपा की ओर से डाक्टर प्रभूराम चौधरी को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया तो दूसरी ओर कांग्रेस ने भी डा जीसी गौतम को उम्मीदवार बनाया है अब भाजपा कांग्रेस में टक्कर मानी जा रही है तथा दोनों ही दलों का प्रचार भी बढ़ गया है लगातार जनसंपर्क में जुटे हुए हैं हालांकि दोनों ही दलों के उम्मीदवारों को अपनी अपनी पार्टी के अंदर से विरोध भी किसी से छिपा नहीं रहा है भाजपा के डॉ चौधरी की मुश्किल पार्टी के ही भीतर असनन्तुष्टो से बढ़ सकती हैं तथा विकास के बड़े बड़े वायदे धरातल से दूर दिखाई दे रहे हैं बताया जाता है कि मतदाताओं को लुभाने डा चौधरी की तरफ से लगातार प्रयास जारी हैं तथा मतदाताओं के पास फोन से भी संपर्क साधने का सिलसिला चल पड़ा है परन्तु मतदाताओं ने चुप्पी साध रखी है जबकि कांग्रेस की ओर से जीसी गौतम को उम्मीदवार बनाया गया है जबकि कांग्रेस में टिकट चाहने वालों की लंबी फेहरिस्त रही थी परन्तु टिकट न मिलने से नाराज़ कांग्रेस में भी कांग्रेसी नाराजगी बढ़ गई है तब कांग्रेस उम्मीदवार श्री गौतम की डगर भी आसान नहीं दिखाई दे रही है इस तरह दोनों ही दलों को अपने भीतर ही विरोध झेलना पड़ सकता है तथा अब जब विधानसभा चुनाव नजदीक आ गये है तब इस क्षेत्र के मतदाताओं की पूछ परख भी बढ़ गई है तब पांच साल बाद एक बार फिर मतदाता चुनाव मैदान में कूदने वालों के भगवान बन चुके हैं तथा घर घर पहुंच कर मतदाताओं के पांव पढ़ने का चलन शुरू हो गया है मतदाताओं को हर प्रकार के प्रलोभन देकर अपनी अपनी ओर आकर्षित करने की जुगत भिड़ाई जा रही है । जबकि मतदाताओं के मतों से चुनाव जीत कर जाने वालों के पांच साल तक मतदाता पांव में झुकते दिखाई देते हैं अब राजनीतिक दलों के चुनाव मैदान में कूदने वाले अब अपने लिए मत मांगकर चौखट चौखट दिखाई दे रहे हैं । हालांकि इन उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मतदाताओं को ही करना है यह समय ही निश्चित कर सकेगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची में कृषक उत्पादक सहकारी संस्था का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।100 किसानों ने लिया हिस्सा, फसल बीमा योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी।

    नसीमखान सांचीसांची,,,कृषक उत्पादक सहकारी संस्था मर्यादित सांची (एफपीओ), जिला रायसेन द्वारा राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) के तत्वाधान में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग…

    स्वामी विवेकानंद कॉलेज के विद्यार्थी बनेंगे नशा मुक्ति के संवाहक।सांची में जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से किया अवगत।

    नसीमखान खान सांचीसांची,,,स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय रायसेन के विद्यार्थियों को नशा मुक्ति का संदेश देने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची में कृषक उत्पादक सहकारी संस्था का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।100 किसानों ने लिया हिस्सा, फसल बीमा योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी।

    सांची में कृषक उत्पादक सहकारी संस्था का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।100 किसानों ने लिया हिस्सा, फसल बीमा योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी।

    स्वामी विवेकानंद कॉलेज के विद्यार्थी बनेंगे नशा मुक्ति के संवाहक।सांची में जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से किया अवगत।

    स्वामी विवेकानंद कॉलेज के विद्यार्थी बनेंगे नशा मुक्ति के संवाहक।सांची में जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से किया अवगत।

    पटवारी हल्का क्रमांक 20 में व्यवस्था ठप, पटवारी की अनुपस्थिति से ग्रामीण परेशान।प्रभार को लेकर असमंजस, किसानों और आमजन के काम अटके—प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई का दिया आश्वासन

    पटवारी हल्का क्रमांक 20 में व्यवस्था ठप, पटवारी की अनुपस्थिति से ग्रामीण परेशान।प्रभार को लेकर असमंजस, किसानों और आमजन के काम अटके—प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई का दिया आश्वासन

    ग्राम पंचायत भररी में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    ग्राम पंचायत भररी में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल