नसीम खान
रायसेन,
जिले में विधानसभा निर्वाचन-2023 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री अरविंद दुबे के निर्देशानुसार स्वीप प्लान के अंतर्गत विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में औबेदुल्लागंज नगर परिषद में मतदाताओं को घर-घर जाकर आमंत्रण पत्र देते हुए मतदाताओं को 17 नवम्बर को मतदान केन्द्र जाकर वोट डालने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त रंगोली बनाकर भी मतदाताओं को प्रेरित किया जा रहा है।






