विधानसभा क्षेत्र उदयपुरा और भोजपुर के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री मीना का जिले में आगमन

नसीम खान
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दुबे ने निर्वाचन कार्यवाहियों से कराया अवगत

रायसेन,
जिले के विधानसभा क्षेत्र 140-उदयपुरा तथा 141-भोजपुर के सामान्य प्रेक्षक आईएएस श्री जगदीश प्रसाद मीना का सोमवार को जिले में आगमन हो गया है। सामान्य प्रेक्षक श्री मीना द्वारा कलेक्ट्रेट भवन में एमसीएमसी के तहत स्थापित मीडिया मॉनीटरिंग सेल का निरीक्षण किया गया। उन्होंने संचार के विभिन्न माध्यमों में पेड न्यूज की मॉनीटरिंग तथा विज्ञापन प्रमाणीकरण सहित अन्य कार्यो के संबंध में जानकारी ली।
सामान्य प्रेक्षक श्री मीना को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने अवगत कराया कि मीडिया मॉनीटरिंग सेल 24 घण्टे लगातार क्रियान्वित है तथा यहां प्रिंट, इलेक्ट्रानिक और सोशल मीडिया में पेड न्यूज की सतत् मॉनीटरिंग की जा रही है। सामान्य प्रेक्षक श्री मीना को जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दुबे ने विधानसभा क्षेत्र उदयपुरा तथा भोजपुर में निर्वाचन संबंधी कार्यवाहियों तथा तैयारियों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। उन्होंने मतदान दलों के प्रशिक्षण, स्वीप गतिविधियों, मतदान केन्द्रों पर जरूरी व्यवस्थाएं सहित अन्य निर्वाचन संबंधी कार्यो से अवगत कराया गया।

सामान्य प्रेक्षक का मो.न. तथा आमजन से भेंट का समयजिले के विधानसभा क्षेत्र 140-उदयपुरा तथा 141-भोजपुर के सामान्य प्रेक्षक आईएएस श्री जगदीश प्रसाद मीना का मोबाईल नम्बर 9244550433 है तथा श्री मीना से निर्वाचन के संबंध में मण्डीदीप स्थित एससीजी ग्रेफाईट गेस्ट हाउस में प्रातः 09 बजे से प्रातः 10 बजे तक भेंट की जा सकती है। सामान्य प्रेक्षक श्री मीना का लायजनिंग अधिकारी श्री जलज चतुर्वेदी मो.न. 9826016920 को बनाया गया है।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची में कृषक उत्पादक सहकारी संस्था का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।100 किसानों ने लिया हिस्सा, फसल बीमा योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी।

    नसीमखान सांचीसांची,,,कृषक उत्पादक सहकारी संस्था मर्यादित सांची (एफपीओ), जिला रायसेन द्वारा राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) के तत्वाधान में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग…

    स्वामी विवेकानंद कॉलेज के विद्यार्थी बनेंगे नशा मुक्ति के संवाहक।सांची में जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से किया अवगत।

    नसीमखान खान सांचीसांची,,,स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय रायसेन के विद्यार्थियों को नशा मुक्ति का संदेश देने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची में कृषक उत्पादक सहकारी संस्था का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।100 किसानों ने लिया हिस्सा, फसल बीमा योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी।

    सांची में कृषक उत्पादक सहकारी संस्था का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।100 किसानों ने लिया हिस्सा, फसल बीमा योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी।

    स्वामी विवेकानंद कॉलेज के विद्यार्थी बनेंगे नशा मुक्ति के संवाहक।सांची में जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से किया अवगत।

    स्वामी विवेकानंद कॉलेज के विद्यार्थी बनेंगे नशा मुक्ति के संवाहक।सांची में जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से किया अवगत।

    पटवारी हल्का क्रमांक 20 में व्यवस्था ठप, पटवारी की अनुपस्थिति से ग्रामीण परेशान।प्रभार को लेकर असमंजस, किसानों और आमजन के काम अटके—प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई का दिया आश्वासन

    पटवारी हल्का क्रमांक 20 में व्यवस्था ठप, पटवारी की अनुपस्थिति से ग्रामीण परेशान।प्रभार को लेकर असमंजस, किसानों और आमजन के काम अटके—प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई का दिया आश्वासन

    ग्राम पंचायत भररी में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    ग्राम पंचायत भररी में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल