उत्तर से दक्षिण और पश्चिम से पूर्व तक अधिकतम दूरी साइकिल से तय करने वाले कुलदीप पटेल बने पहले भारतीय।

शहडोल
रिपोर्टर दीपक कुमार गर्ग

नसीम खान संपादक

उत्तर से दक्षिण और पश्चिम से पूर्व तक अधिकतम दूरी तक साइकिल चलाने का रिकॉर्ड मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के एक छोटे से गांव कल्लेह के कुलदीप कुमार पटेल ने बनाया है। उन्होंने 2 चरणों में साइकिल चलाई, 23 जुलाई 2023 को सुबह 9.17 बजे श्रीनगर (जम्मू और कश्मीर) से शुरू की और 17 अगस्त 2023 को सुबह 6.35 बजे कन्याकुमारी में इसे पूरा किया; दूसरा चरण 20 अगस्त 2023 को सुबह 5.58 बजे पोरबंदर (गुजरात) से शुरू किया गया और 7 सितंबर 2023 को शाम 5.47 बजे सिलचर (असम) में पूरा किया गया। उन्होंने 45 दिन, 23 घंटे और 33 मिनट में 7,497.1 किमी साइकिल चलाई। यह रिकॉर्ड इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है।

यह रिकॉर्ड इंडिया के दो सबसे बड़े राष्टीय राजमार्ग NH -44 और NH-27 पे था जो कि उत्तर दक्षिण और पश्चिम पूर्व गलियारा है। जो कि भारत के 18 राज्यों से होकर गुजरता है। जिसमें जम्मू कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश,हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, केरला, तमिलनाडु,गुजरात, राजस्थान ,बिहार ,बेस्ट बंगाल, असम।

उपलब्धि

इस उपलब्धि के बाद अभी हाल में हुए मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कुलदीप पटेल को शहडोल जिले के लोगो को चुनाव के प्रति जागरूक करने के लिए शहडोल जिले का यूथ स्वीप आइकॉन नियुक्त किया गया था।

यह रिकॉर्ड बनाना इतना आसान नहीं था शारीरिक मानसिक मजबूती के साथ साथ इस सफर में आर्थिक चुनौती का सामना करना पड़ा। इस पूरे सायकल एक्सपेडिसन में लगभग एक लाख से ज्यादा का खर्चा आया। जिसे पूरा करने के लिए लोन का भी सहारा लेना पडा।

थीम

मैं जब इस सायकल एक्सपीडिशन की तैयारी कर रहा था उसी टाइम पे एक ही महीने के अंदर हमारे क्षेत्र से 5 लोग ने अलग अलग बजहों से आत्महत्या किया था। जिनमे से ज्यादा यंग थे और जिसका कारण है हमारी लाइफ में सही मार्गदर्शन का न होना सही फ्रेंड सर्कल का न होना दौनिक दिनचर्या में सही आदतों का न होना । आज ज्यादातर युवक डिप्रेशन से गुजर रहे है मैंने भी सामना किया है इसलिए इस एक्सपीडिशन के लिए cycling against suicide का थीम चूज किया था मैने।

एक छोटी सी कोशिश थी मेरी अपने सीमित दायरे से निकलकर कुछ करने की सो बहुत अच्छा अनुभव रहा । और मैं चाहता हूं की लोग स्पोर्ट और एडवेंचर को अपनी जिंदगी का हिस्सा समझे और इससे जुड़े।

  • editornaseem

    Related Posts

    मोटर साइकिल को बचाने के प्रयास में पुलिया में जा गिरा डीजल टैंकर, बड़ा हादसा टला ।लोहे सी भरी ट्राली बीच सडक पर पलटी।रातभर मशक्कत के बाद पुलिस ने हाइड्रोलिक मशीन से निकलवाया टैंकर, दोपहर में लोहे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली भी पलटी

    नसीमखान सांचीसांची,,,राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही के बीच शुक्रवार देर शाम एक बड़ा हादसा टल गया, जब डीजल से भरा एक टैंकर मोटर साइकिल सवार को बचाने…

    समय से पूर्व जनगणना कार्य पूर्ण होने पर कर्मचारियों का सम्मान।एसडीएम ने प्रमाण पत्र व पुष्पमालाओं से किया सम्मानित, कर्मचारियों की मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना

    नसीमखान सांचीसांची,,, एक मई से प्रारंभ हुए मकान जनगणना कार्य को 30 मई तक पूर्ण किया जाना था, लेकिन जनगणना कार्य में जुटे कर्मचारियों ने भीषण गर्मी और तेज लू…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मोटर साइकिल को बचाने के प्रयास में पुलिया में जा गिरा डीजल टैंकर, बड़ा हादसा टला ।लोहे सी भरी ट्राली बीच सडक पर पलटी।रातभर मशक्कत के बाद पुलिस ने हाइड्रोलिक मशीन से निकलवाया टैंकर, दोपहर में लोहे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली भी पलटी

    मोटर साइकिल को बचाने के प्रयास में पुलिया में जा गिरा डीजल टैंकर, बड़ा हादसा टला ।लोहे सी भरी ट्राली बीच सडक पर पलटी।रातभर मशक्कत के बाद पुलिस ने हाइड्रोलिक मशीन से निकलवाया टैंकर, दोपहर में लोहे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली भी पलटी

    समय से पूर्व जनगणना कार्य पूर्ण होने पर कर्मचारियों का सम्मान।एसडीएम ने प्रमाण पत्र व पुष्पमालाओं से किया सम्मानित, कर्मचारियों की मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना

    समय से पूर्व जनगणना कार्य पूर्ण होने पर कर्मचारियों का सम्मान।एसडीएम ने प्रमाण पत्र व पुष्पमालाओं से किया सम्मानित, कर्मचारियों की मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी