रायसेन जिले की चारों विधानसभाओं के निर्वाचन परिणाम घोषित

नसीम खान


सांची, उदयपुरा और भोजपुर से भाजपा उम्मीदवार तथा सिलवानी से कांग्रेस उम्मीदवार निर्वाचित

रायसेन 03 दिस
मप्र विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत जिले की चारों विधानसभाओं की मतगणना रायसेन स्थित शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में सम्पन्न हुई। मतगणना सम्पन्न होने के उपरांत जिले की चारों विधानसभाओं के निर्वाचन परिणाम घोषित किए गए। चारों विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा उनके विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचित उम्मीदवारों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-140 उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी पार्टी के उम्मीदवार श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल , विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-141 भोजपुर से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार श्री सुरेन्द्र पटवा , विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-142 सांची से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ प्रभुराम चौधरी तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-143 सिलवानी से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार श्री देवेन्द्र पटेल को निर्वाचित घोषित कर निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विजयी प्रत्याशी श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल को 124279 मत प्राप्त हुए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के श्री देवेन्द्र सिंह पटेल को 81456 मत प्राप्त हुए। भोजपुर विधानसभा क्षेत्र से विजयी प्रत्याशी भाजपा के श्री सुरेन्द्र पटवा को 119289 मत प्राप्त हुए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के श्री राजकुमार पटेल को 78510 मत प्राप्त हुए। सांची विधानसभा क्षेत्र से विजयी प्रत्याशी भाजपा के डॉ प्रभुराम चौधरी को 122960 मत प्राप्त हुए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के डॉ जीसी गौतम को 78687 मत प्राप्त हुए। सिलवानी विधानसभा क्षेत्र से विजयी प्रत्याशी कांग्रेस के श्री देवेंद्र पटेल को 95935 मत प्राप्त हुए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के श्री रामपाल सिंह को 84481 मत प्राप्त हुए। इनमें डाक मतपत्र भी शामिल हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दुबे ने सभी को दी बधाई

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने मप्र विधानसभा निर्वाचन सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था में लगे पुलिस बल, एसएएफ एवं सशस्त्र सुरक्षा बल को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया को कुषलतापूर्वक एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराने में निर्वाचन अमले ने अपने दायित्वों का पूरी गंभीरतापूर्वक निर्वहन किया है और उन्होंने अपनी क्षमताओं का अधिकतम उपयोग कर बेहतर प्रदर्षन किया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दुबे ने कहा है कि संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान मीडिया का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा है। उन्होंने जिले की निर्वाचन व्यवस्थाओं, स्वीप गतिविधियों, मतदान, मतगणना प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था आदि का समुचित एवं प्रभावी कव्हरेज मीडिया में प्रकाशित एवं प्रसारित किए जाने तथा के लिए मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दुबे ने जिले के निवासियों को भी निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सहयोग करने तथा मतदाता जागरूकता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए बधाई दी।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-140 उदयपुरा के लिए चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को प्राप्त मतों (डाक मतपत्र सहित) की स्थिति।

श्री देवेन्द्र सिंह पटेल – प्राप्त मत – 81456
श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल – प्राप्त मत – 124279
श्री करोड़ी लाल – प्राप्त मत – 1800
श्री बाबूलाल – प्राप्त मत – 3120
श्री नरेन्द्र सिंह – प्राप्त मत – 1221
श्री विनोद सिंह – प्राप्त मत – 672
श्री महेन्द्र कुमार – प्राप्त मत – 908
नोटा – प्राप्त मत – 2032

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-141 भोजपुर के लिए चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को प्राप्त मतों (डाक मतपत्र सहित) की स्थिति।

श्री सुरेन्द्र पटवा – प्राप्त मत – 119289
श्री राजकुमार पटेल – प्राप्त मत – 78510
श्री मनोज चौहान – प्राप्त मत – 439
श्रीमती नयनतारा डॉ धर्मेन्द्र अहिरवार – प्राप्त मत – 700
श्री मनोज कुमार चौबे – प्राप्त मत – 195
श्री गुंदेश कुमार खामरा – प्राप्त मत – 183
श्री चंदन सिंह – प्राप्त मत – 206
श्री मोनू – प्राप्त मत – 233
सीमा पोर्ते – प्राप्त मत – 1668
श्री कमलेश उईके – प्राप्त मत – 1994
श्री कैप्टन अनिल कुमार खरे – प्राप्त मत – 149
श्री फूलकुमार प्रजापति – प्राप्त मत – 275
नोटा – प्राप्त मत – 1724

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-142 सांची के लिए चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को प्राप्त मतों (डाक मतपत्र सहित) की स्थिति।

डॉ प्रभुराम चौधरी – प्राप्त मत – 122960
डॉ जीसी गौतम – प्राप्त मत – 78687
श्री गोवर्धन जाटव – प्राप्त मत – 115
श्री अमृत बाबू नरवारे – प्राप्त मत – 178
श्री सूरजपाल सिंह – प्राप्त मत – 1763
श्री मुंशीलाल सिलावट – प्राप्त मत – 120
श्री उदयभान सिंह – प्राप्त मत – 217
श्री मनोज अहिरवार – प्राप्त मत – 573
श्री जगत सिंह – प्राप्त मत – 133
श्री राजन – प्राप्त मत – 98
श्री भीकम सिंह – प्राप्त मत – 239
श्री चरण सिंह – प्राप्त मत – 126
नोटा – प्राप्त मत – 1616

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-143 सिलवानी के लिए चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को प्राप्त मतों (डाक मतपत्र सहित) की स्थिति।

श्री रामपाल सिंह – प्राप्त मत – 84481
श्री देवेन्द्र पटेल – प्राप्त मत – 95935
श्री तलत खान – प्राप्त मत – 1929
श्री मुईन उद्दीन – प्राप्त मत – 718
श्री ठा. प्रदीप सिंह – प्राप्त मत – 256
श्री मनोज – प्राप्त मत – 368
श्री नरेन्द्र सिंह – प्राप्त मत – 651
श्री देवेन्द्र – प्राप्त मत – 308
नोटा – प्राप्त मत – 2022

  • editornaseem

    Related Posts

    डेढ़ करोड़ का आलीशान भवन, फिर भी गंदगी से बेहाल सांचीनगर में सफाई, नालियों, मच्छरों और पेयजल लाइनों की समस्याएं बरकरार, आखिर कब जागेगा नगर परिषद प्रशासन?

    नसीम खानसांची,,,,नगर परिषद को वर्षों के इंतजार के बाद डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित आधुनिक कार्यालय भवन मिल गया। भवन का लोकार्पण भी हो चुका है…

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    नसीम खानसांची। काछीकानाखेड़ा स्थित हनुमान मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने तत्परता से खुलासा करते हुए 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डेढ़ करोड़ का आलीशान भवन, फिर भी गंदगी से बेहाल सांचीनगर में सफाई, नालियों, मच्छरों और पेयजल लाइनों की समस्याएं बरकरार, आखिर कब जागेगा नगर परिषद प्रशासन?

    डेढ़ करोड़ का आलीशान भवन, फिर भी गंदगी से बेहाल सांचीनगर में सफाई, नालियों, मच्छरों और पेयजल लाइनों की समस्याएं बरकरार, आखिर कब जागेगा नगर परिषद प्रशासन?

    PM Modi और स्वामी चिन्मयानंद के होलोबॉट का ऐतिहासिक संवाद | चिन्मय अमृत महोत्सव

    PM Modi और स्वामी चिन्मयानंद के होलोबॉट का ऐतिहासिक संवाद | चिन्मय अमृत महोत्सव

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    वित्तीय अनियमितताओं पर मध्यप्रदेश सरकार की कार्रवाई, 392 अधिकारियों पर शिकंजा135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी कार्रवाई के दायरे में, 7 अधिकारी बर्खास्त और 3 से 4 करोड़ रुपये की वसूली

    वित्तीय अनियमितताओं पर मध्यप्रदेश सरकार की कार्रवाई, 392 अधिकारियों पर शिकंजा135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी कार्रवाई के दायरे में, 7 अधिकारी बर्खास्त और 3 से 4 करोड़ रुपये की वसूली

    दीपावली से पहले पटाखा दुकानों पर पुलिस की दबिश, सुरक्षा के दिए निर्देशलाइसेंस और पटाखों की जांच, प्रतिबंधित कार्बाइन गन के संबंध में भी की पड़ताल

    दीपावली से पहले पटाखा दुकानों पर पुलिस की दबिश, सुरक्षा के दिए निर्देशलाइसेंस और पटाखों की जांच, प्रतिबंधित कार्बाइन गन के संबंध में भी की पड़ताल