कलेक्टर श्री दुबे ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियों हेतु अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

नसीम खान

जिले में दिसम्बर माह के द्वितीय पखवाड़े से प्रारंभ होगी विकसित भारत संकल्प यात्रा

रायसेन
शासन के निर्देशानुसार माह दिसम्बर 2023 के द्वितीय पखवाड़े से आगामी 31 जनवरी 2024 तक सम्पूर्ण प्रदेश सहित रायसेन जिले में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक सह वीडियो कॉफ्रेंस में रायसेन जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन के संबंध में चर्चा करते हुए यात्रा के सफल आयोजन हेतु अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री दुबे ने सभी एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों से कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा जिले की सभी ग्राम पंचायतों में पहुचेंगी। इसके लिए रूट चार्ट तैयार कर लिया जाए। साथ ही इसका दीवार लेखन, मुनादी आदि माध्यमों से समुचित प्रचार-प्रसार भी किया जाए। विकसित भारत संकल्प यात्रा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा नागरिकों की अधिक से अधिक सहभागिता हो, यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर श्री दुबे ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा एक दिन में दो ग्राम पंचायतों में पहुंचेगी। ग्राम पंचायतों, नगरों में यात्रा के पहुंचने पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिनमें केन्द्र सरकार की आयुष्मान भारत, पीएजेएवाई, प्रधानमंत्री बालिका कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास ग्रामीण, पीएम उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान, किसान क्रेडिट कार्ड, जल जीवन मिशन सहित अनेक योजनाओं की जानकारी नागरिकों को दी जाएगी। साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के हितलाभ भी वितरित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त पूर्व में लाभान्वित हो चुके हितग्राहियों द्वारा योजना का लाभ पाकर उनके जीवन में आए बदलाव, अनुभव भी सांझा किए जाएंगे।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री दुबे द्वारा संबंधित जिला अधिकारियों, सभी एसडीएम, जनपद सीईओ सहित अन्य अधिकारियों को जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल आयोजन हेतु तैयारियां प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्री अभिषेक दुबे सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से अनुभागों से एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ सहित अन्य खण्ड स्तरीय अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर के पूर्व पार्षद रतन लाल जायसवाल पिछले लगभग एक वर्ष से घुटनों की बीमारी से पीड़ित होने के कारण घर पर आराम कर रहे हैं। बावजूद इसके,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 3 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।