नसीम खान
रायसेन जिले की देवरी तहसील की ग्राम पंचायत रमपुरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा नागरिकों द्वारा आईईसी वैन (प्रचार रथ) पर तिलक लगाकर यात्रा का स्वागत किया गया। यहां शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें ग्रामीणों को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्रानुसार योजनाओं के हितलाभ भी वितरित किए जा रहे हैं।






