दिव्यांग बालिका निकिता को दिव्यांग पेंशन के साथ-साथ खाद्यान्न पात्रता पर्ची का भी मिलेगा लाभ
कलेक्टर के निर्देश पर स्वीकृत हुई दिव्यांगता पेंशन

राम शर्मा रिपोर्टर

रायसेन,
रायसेन जिले की सांची जनपद के ग्राम एरन निवासी श्री बब्लू अपने दिव्यांग पुत्री कु. निकिता का दिव्यांग पेंशन स्वीकृति पत्र तथा खाद्यान्न पात्रता पर्ची मिलने से खुश हैं। उन्होंने कलेक्टर श्री अरविंद दुबे तथा जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब निकिता को दिव्यांगता पेंशन के साथ शासन की अन्य योजनाओं का भी लाभ मिलने लगेगा।
उल्लेखनीय है कि गत मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे को श्री बब्लू ने अपनी दिव्यांग पुत्री कु. निकिता को दिव्यांग पेंशन प्रदान करने संबंधी आवेदन देते हुए बताया था कि उनकी 14 वर्षीय बेटी निकिता ऑखों एवं कानों से दिव्यांग है। इसके उपरांत भी उसे दिव्यांग पेंशन नहीं मिल रही है और ना ही उसे खाद्यान्न पात्रता पर्ची का लाभ मिल रहा है। इस पर कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने जनसुनवाई में उपस्थित सामाजिक न्याय विभाग के प्रशासनिक अधिकारी श्री बृजेन्द्र शर्मा को बालिका निकिता का नियमानुसार दिव्यांग पेंशन प्रमाण पत्र बनवाने तथा पेंशन स्वीकृति संबंधी कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। जिनके परिपालन में दिव्यांग बालिका निकिता का एक सप्ताह के भीतर दिव्यांग पेंशन स्वीकृति के साथ ही खाद्यान्न पात्रता पर्ची भी मिल गई है। निकिता का बैंक खाता नहीं होने पर बैंक में खाता भी खुलवाया गया। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया द्वारा मंगलवार को कु. निकिता को दिव्यांग पेंशन स्वीकृति पत्र तथा खाद्यान्न पात्रता पर्ची प्रदान की गई ।

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर के पूर्व पार्षद रतन लाल जायसवाल पिछले लगभग एक वर्ष से घुटनों की बीमारी से पीड़ित होने के कारण घर पर आराम कर रहे हैं। बावजूद इसके,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 2 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।