शनिवार को इन ग्राम पंचायतों में पहुंचेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा
वसीम कुरैशी रिपोर्टर
रायसेन,
रायसेन जिले के सभी विकासखण्डों में विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित की जा रही है। शनिवार को सांची विकासखण्ड की ग्राम पंचायत रातातलाई और सुनारी में, बाड़ी विकासखण्ड की ग्राम पंचायत भौडिया तथा खरगोन में, उदयपुरा विकासखण्ड की ग्राम पंचायत खिरेटी तथा अलीवाडा में, औबेदुल्लागंज विकासखण्ड की ग्राम पंचायत दिवटिया तथा टिगरिया में, सिलवानी विकासखण्ड की ग्राम पंचायत बम्होरी कस्बा और सिंहपुर में, बेगमगंज विकासखण्ड की ग्राम पंचायत खजूरिया बरामद गढ़ी और कोकलपुर में तथा गैरतगंज विकासखण्ड की ग्राम पंचायत किशनपुर और बनियाखेडी में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंचेगी और शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
नसीम खान संपादक






