रिपोर्टर @ दीपक कुमार गर्ग
शहडोल प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्तमान में धान खरीदी में भारी धांधली शहडोल जिले में की जा रही है। शासन द्वारा संचालित धान खरीदी केंद्रों में किसानों को अपनी फसल बेचने के लिये कई तरह के प्रयास करने पड़ रहे हैं खरीदी केंद्रों में धान की तुलाई व अन्य कार्य के नाम से अनाप-सनाप अवैध वसूली की चर्चा जोरों पर चल रही है। सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि यूं तो गड़बड़ी संपूर्ण जिले में हो रही है, लेकिन शहडोल जिले की तहसील जयसिंहनगर के ग्राम रमशोहरा में संचालित धान खरीदी केंद्र में ज्याद गड़बड़ी की शिकायत मिल रही है। यहां पर किसानों से अवैध वसूली की जा रही है जनापेक्षा है अवैध वसूली बंद की जाये और किसानों की धान आसानी से लेकर शीघ्र परिवहन कराकर समय पर भुगतान किया जावे। वही इस मामले की जानकारी के लिए खाद्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया गया तो फोन उठाना मुनासिब नहीं समझे
नसीम खान संपादक






