नसीम खान
महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल सागर से राजभवन भोपाल जाते हुए अल्प प्रवास पर रायसेन जिले के सांची स्थित गेटवे रिट्रीट पहुंचे। यहां महामहिम राज्यपाल की आगवानी करते हुए कलेक्टर श्री अरविंद दुबे तथा पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। अल्प प्रवास के उपरांत महामहिम राज्यपाल सांची से भोपाल के लिए रवाना हुए।






