फोटो निर्वाचक नामावली के प्रारूप का किया गया प्रकाशन

राम शर्मा रिपोर्टर
जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों की बैठक सम्पन्न

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला निर्वाचन अधिकारी तथा कलेक्टर श्री अरविंद दुबे की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ स्टैंडिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 अंतर्गत मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया गया। साथ ही राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को मतदाता सूची के प्रारूप की प्रतियां तथा फोटोरहित मतदाता सूची की सूची उपलब्ध कराई गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दुबे ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि आज दिनांक 06 जनवरी को रायसेन जिले की चारों विधानसभाओं के समस्त 1226 मतदान केन्द्रों पर मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में रायसेन जिले में कुल 1006217 मतदाता हैं। इनमें 524623 पुरूष मतदाता, 481567 महिला मतदाता और 27 अन्य मतदाता शामिल हैं। जिले में जेण्डर रेशो 918 तथा ईपी रेशो 64.91 है।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दुबे ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि 06 जनवरी से 22 जनवरी 2024 तक बीएलओ द्वारा मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, वोटर लिस्ट में संशोधन, दोहरी प्रवृष्टि वाले मतदाताओं के नाम हटाने के लिए आवेदन लिए जाएंगे। दिनांक 08 फरवरी को फोटो निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान सभी मतदान केन्द्रों पर 13 और 20 जनवरी को विशेष शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम अनुसार स्वीप गतिविधियों के माध्यम से भी मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा।

नसीम खान

  • editornaseem

    Related Posts

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़