नसीम खान
बरेली ,, बरेली नगर परिषद में गुरुवार लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री तथा क्षेत्रीय विधायक श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल के मुख्य आतिथ्य में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यमंत्री श्री पटेल द्वारा उपस्थित नागरिकों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यक्रमों के बारे में संबोधित किया गया। साथ ही हितग्राहियों को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना सहित अनेक योजनाओं के हितलाभ वितरित किए गए। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।






