मण्डीदीप और औबेदुल्लागंज में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों का आयोजन

नसीम खान
सांसद श्री भार्गव और विधायक श्री पटवा ने हितग्राहियों को वितरित किए योजनाओं के हितलाभ

रायसेन,
जिले की मण्डीदीप नगर पालिका और औबेदुल्लागंज नगर परिषद में शनिवार को आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों में सांसद श्री रमाकांत भार्गव और क्षेत्रीय विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा सम्मिलित हुए। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चलाई जा रहीं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। इन यात्राओं के माध्यम से नागरिकों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उनसे आवेदन भी लिए जा रहे हैं। जिससे कि पात्रतानुसार योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके। इसके अलावा हितग्राहियों को योजनाओं के हितलाभ भी वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन अंतर्गत नलजल योजना, आयुष्मान भारत योजना, विभिन्न पेंशन योजनाएं, किसान सम्मान निधि, अटल पेंशन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, जीवन सुरक्षा बीमा योजना सहित अनेक योजनाओं का उल्लेख किया। शिविरों में सांसद श्री भार्गव तथा विधायक श्री पटवा द्वारा अनेक हितग्राहियों को पात्रतानुसार योजनाओं के हितलाभ भी वितरित किए गए। साथ ही मेघावी विद्यार्थियों तथा खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    विदिशा : रिपोर्ट / नाजिर अली विदिशा में आयोजित री-नीट परीक्षा के दौरान कुछ छात्राएं परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गईं। मामला शहर के गर्ल्स कॉलेज परीक्षा केंद्र…

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    नसीमखान सांची, रायसेन विश्व धरोहर सांची में आयोजित योग कार्यक्रम में हजारों लोगों ने सहभागिता कर दिया स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेशसांची,,,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज विश्व प्रसिद्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 2 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण