नसीम खान
सांची,,, नगर में बच्चों ने जगह जगह जोर शोर से पतंग महोत्सव मनाया।
जानकारी के अनुसार नगर के विभिन्न हिस्सों में छोटे छोटे बच्चों ने मकर संक्रांति के अवसर पर पतंग महोत्सव मनाया इस अवसर पर अनेक युवा भी मौजूद रहे बच्चों ने पतंगें उड़ाईं तथा पतंगों पर चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर भी दर्शाया गया पतंगों के माध्यम से संक्रांति मनाते हुए बाल संरक्षण का संदेश भी दिया गया । इतना ही नहीं बच्चों ने अपने हाथों से पतंग बनाई एवं पतंग उड़ानें में सादा धागे का उपयोग किया गया । इस अवसर पर बड़ी संख्या में नन्हे मुन्ने बच्चे शामिल रहे ।






