नसीम खान
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व देश में राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज बुधवार को शासकीय कार्यालयों में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा कलेक्टर कक्ष, सभाकक्ष सहित कार्यालय परिसर में झाड़ू लगाकर साफ–सफाई की गई। कलेक्टर श्री दुबे के साथ ही जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्री अभिषेक दुबे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अमृता गर्ग, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अल्का सिंह सहित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा अपने कक्षों और कलेक्ट्रेट भवन में साफ–सफाई की गई।






