नसीम खान
रायसेन,
आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत अभ्यर्थियों, राजनीतिक दलों द्वारा निर्वाचन प्रचार-प्रसार में उपयोग की जाने वाली सामग्री के मानक दरों के निर्धारण के संबंध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद दुबे की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत चुनाव प्रचार-प्रसार में टेन्ट, कुर्सियां, माइक, वाहन, नाश्ता, भोजन, मिठाई सहित अन्य सामग्रियों के मानक दरों के निर्धारित के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमृता गर्ग सहित भारतीय जनता पार्टी, इंडियन नेशनल कॉग्रेस और अन्य पार्टियों के पदाधिकारी उपस्थितर रहे।






