औचक निरीक्षण के दौरान शाला बंद पाए जाने पर संबंधितों का एक दिवस का वेतन काटे जाने के आदेश

नसीम खान

रायसेन,
जिले में क्षेत्रों का भ्रमण कर स्कूल, आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण करने, शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन, विकास तथा निर्माण कार्यो की प्रगति का अवलोकन करने के कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में गत 11 जनवरी 2024 को परियोजना अधिकारी एवं सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत द्वारा गैरतगंज विकासखण्ड के बोरपानी में एकीकृत माध्यमिक शाला का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान दोपहर 03.45 बजे शाला बंद पाई गई। शाला में ताले लगे हुए थे तथा शिक्षक और विद्यार्थी शाला में अनपुस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान मध्यान्ह भोजन वितरण करने वाले स्व-सहायता समूह द्वारा भी विगत दो दिवस से छात्र-छात्राओं को मध्यान्ह भोजन वितरित नहीं किया जाना पाया गया। जिस पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया द्वारा संबंधितों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर उत्तर देने के निर्देश दिए गए थे। संबंधितों द्वारा प्रस्तुत उत्तर समाधानकारक नहीं होने पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती भदौरिया ने विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक गैरतगंज श्री आलोक राजपूत, संकुल केन्द्र देवनगर के संकुल प्राचार्य श्री आरडी साहू, एकीकृत माध्यमिक शाला बोरपानी के प्रधानाध्यापक श्री सोनू सिंह सोयाम, जनशिक्षक तथा नोडल अधिकारी एमडीएम श्री सुनील वर्मा, जनशिक्षक तथा नोडल अधिकारी एमडीएम श्री शैलेन्द्र याज्ञिक, एकीकृत माध्यमिक शाला बोरपानी के प्राथमिक शिक्षक श्रीमती सुनीता याज्ञिक तथा श्री दिनेश याज्ञिक और शासकीय प्राथमिक शाला पाठाखेडा के सहायक शिक्षक श्री सुशील कुमार खरे का माह जनवरी 2024 का एक दिवस का वेतन काटे जाने के आदेश दिए गए हैं।

  • editornaseem

    Related Posts

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    नसीमखान सांचीसांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी सांची में स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण अब गंभीर समस्या का रूप लेता जा रहा है। ऐतिहासिक महत्व वाले इस मार्ग पर…

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    नसीमखान सांची सांदीपनि स्कूल में पुष्पमालाओं से हुआ अभिनंदन, मेहनत और समर्पण की सराहना।सांची,,, नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों मकान जनगणना कार्य तेज गति से संचालित हो रहा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी

    जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी