रोजगार दिवस पर जिले में 1398 हितग्राहियों उद्यम स्थापना हेतु 3253.93 लाख रू की ऋण राशि वितरित की गईकलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम सम्पन्न

नसीम खान

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम का जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन तथा कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा कन्यापूजन और दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मीणा ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार से जोड़ने, उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रहीं हैं। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन ने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने के साथ ही सरकार द्वारा महिलाओं को भी आजीविका मिशन और स्व-सहायता समूहों के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराते हुए आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। आज अनेक महिलाएं ना सिर्फ स्वयं आत्मनिर्भर बन रहीं हैं बल्कि अन्य लोगों को भी रोजगार से जोड़ रहीं हैं।
कार्यक्रम में कलेक्टर श्री दुबे ने कहा कि आज जिले में भारत सरकार एवं मप्र शासन द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, ग्रामीण तथा शहरी आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री पथकर विक्रेता योजना एवं मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना सहित अन्य रोजगारमूलक योजनाओं में कुल 1398 पात्र हितग्राहियों को उद्यम स्थापना हेतु 3253.93 लाख रू के ऋण प्रकरण स्वीकृत एवं वितरित किए गए हैं। एलडीएम श्री एचएस सोनी द्वारा विभिन्न योजनाओं में बैंकों के समन्वय से स्वरोजगार हेतु ऋण वितरण के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में अनेक हितग्राहियों को विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के हितलाभ भी वितरित किए गए। साथ ही अनेक हितग्राहियों द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए गए। मुरैना में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम तथा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संबोधन का भी लाईव प्रसारण देखा व सुना गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया सहित अनेक अधिकारी और हितग्राही उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़