गरीबों को कब तक मिलेगा पीएम आवास योजना का लाभ

नसीम खान
सांची,,, वैसे तो हर हाल में सरकारें गरीब बेघर लोगों को पीएम आवास योजना से लाभान्वित करने प्रतिबद्ध है तथा हर हाल में गरीबों को अपने घर का सपना पूरा करने की कवायद में जुटी हुई है परन्तु इस ऐतिहासिक स्थली है अनेक गरीब सालों से अपने घर के लिए पीएम आवास योजना का सपना संजोए बैठे हैं परन्तु इन गरीब परिवारों को अपने घर के सपने में पुरातत्व विभाग के नियम बाधक बन चुके हैं इस समस्या के समाधान होने की संभावना बहुत ही कम दिखाई दे रही है ।
जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने गरीबों को जो अपने घर होने के लिए पीएम आवास योजना क्रियान्वित की थी हालांकि इस योजना का सपना सैकड़ों लोगों का पूरा भी हो चुका है तथा गरीबों को अपने घर भी नसीब हो गये है बावजूद इसके सैकड़ों लोग विभिन्न वार्डों के आज भी हितग्राहियों की कतार में सालों से अपना स्वयं का घर होने का सपना संजोए हुए उक्त योजना से लाभान्वित होने का इंतजार कर रहे हैं परन्तु पुरातत्व विभाग के नियम गरीबों के सपने में बाधक बन चुके हैं जिससे इस विश्व विख्यात पर्यटक स्थल पर सैकड़ों लोगों के सपने सालों गुजरने के बाद भी सपने ही बनकर रह गए हैं तथा अपने घर का इंतजार कर रहे हैं ऐसे अनेक गरीब बेघर लोगों को अपनी टूटी फूटी टपरियों में रहकर जीवन गुजारने पर मजबूर होना पड़ रहा है अनेक लोग अपनी टपरियों पर पन्नी डाल कर गुजर बसर करने पर मजबूर होना पड़ रहा है इनमें ऐसे लोग भी हैं जो मेहनत मजदूरी कर अपने बच्चों को शिक्षा देने से पीछे नहीं दिखाई दे रहे हैं परन्तु इन टपरियों में रहकर बच्चों को शिक्षा लेनी पड़ रही है परन्तु ऐसे लोग आज भी सरकारों की नजर से ओझल दिखाई दे रहे हैं जिससे इनके सपने अधूरे पड़े हुए हैं जिससे इस स्थल के अनुरूप गरीबों की टपरियों से दागदार होना पड़ रहा है परन्तु पीएम आवास योजना पर पुरातत्व विभाग के नियम भारी पड़ रहे हैं इस मामले में हितग्राहियों का कहना है कि यदि हमारे घरों तक पुरातत्व विभाग का नियम लागू होता है तो पुरातत्व विभाग क्षेत्र से बाहर भी गरीबों को पीएम आवास योजना का लाभ दिलाया जा सकता है तथा हम आवास हीनों को स्वयं के भवन मिल सकें । हालांकि हमें अभी भी आस बंधी हुई है हमारे अपने घर होंगे । बहरहाल ऐसे हितग्राहियों की संख्या बड़ी है जिन्हें उम्मीद लगी है कि कभी न कभी आवास योजना का लाभ अवश्य मिलेगा । परन्तु इस आवास योजना पर नियमो का पलीता लगा दिखाई दे रहा है ।इस मामले में इनका कहना है ।। हमारे संज्ञान में है परन्तु ऐसे क्षेत्रों में पुरातत्व विभाग के नियम लागू हैं । इस समस्या का समाधान वरिष्ठ संबंधित कार्यालयों द्वारा ही किया जा सकता है । श्रीमती नियति साहू अतिरिक्त तहसीलदार सांची

  • editornaseem

    Related Posts

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    विदिशा : रिपोर्ट / नाजिर अली विदिशा में आयोजित री-नीट परीक्षा के दौरान कुछ छात्राएं परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गईं। मामला शहर के गर्ल्स कॉलेज परीक्षा केंद्र…

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    नसीमखान सांची, रायसेन विश्व धरोहर सांची में आयोजित योग कार्यक्रम में हजारों लोगों ने सहभागिता कर दिया स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेशसांची,,,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज विश्व प्रसिद्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 2 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण