विधायक डॉ चौधरी ने स्वामित्व योजना के हितग्राहियों को प्रदान किए भू-अधिकार पत्रग्राम पंचायत गिरवर तथा बारला में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल

नसीम खान

रायसेन, जिले की ग्राम पंचायतों में रविवार को स्वामित्व योजना अंतर्गत ग्रामीण आबादी क्षेत्र में निवासरत ग्रामीणों को भू-अधिकार पत्र का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। रायसेन तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत गिरवर तथा बारला में विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी के मुख्य आतिथ्य में स्वामित्व योजना अंतर्गत भू-अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुए। कार्यक्रम में उन्होंने अनेक हितग्राहियों को भू-अधिकार पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आज झाबुआ जिले में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में स्वामित्व योजना के लाभार्थियों को भू-अधिकार पत्र वितरित किए गए हैं। यहां आयोजित कार्यक्रम में गरीबों को, जिस जमीन पर वह वर्षो से रह रहे हैं उसके भू-अधिकार पत्र वितरित किए जा रहे हैं। स्वामित्व योजना से गरीबों को भूमि का मालिकाना हक मिल रहा है। स्वामित्व योजना के ऐसे हितग्राही जिन्हें ऋण की आवश्यकता है, वह अपनी भूमि को बंधक के रूप में प्रयोग कर बैंक से ऋण भी कर सकते हैं। विधायक डॉ चौधरी ने केन्द्र और प्रदेश सरकार की अनेक योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में गरीबों के कल्याण और आर्थिक विकास के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं का सभी जरूरतमंदों और पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जा रहा है। विधायक डॉ चौधरी ने क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यो का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम स्थल पर झाबुआ जिले में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का लाईव प्रसारण भी देखा गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री राजेन्द्र बघेल, अपर कलेक्टर श्री अभिषेक दुबे, एसडीएम श्री मुकेश सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    विदिशा : रिपोर्ट / नाजिर अली विदिशा में आयोजित री-नीट परीक्षा के दौरान कुछ छात्राएं परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गईं। मामला शहर के गर्ल्स कॉलेज परीक्षा केंद्र…

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    नसीमखान सांची, रायसेन विश्व धरोहर सांची में आयोजित योग कार्यक्रम में हजारों लोगों ने सहभागिता कर दिया स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेशसांची,,,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज विश्व प्रसिद्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 2 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण