नसीम खान
रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों पर सुनवाई करते हुए उनका निराकरण किया गया। उन्होंने कुछ प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को शीघ्र आवश्यक कार्यवाही कर निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री अभिषेक दुबे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अल्का सिंह सहित अनेक विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।






