कलेक्टर श्री दुबे ने की राजस्व महाअभियान की समीक्षा, निर्धारित लक्ष्य अनुसार शत-प्रतिशत प्रकरणों का निराकरण करने के दिए निर्देश

नसीम खान

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित राजस्व विभाग की बैठक सह वीडियो कॉफ्रेंस में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने जिले में संचालित राजस्व महाअभियान की तहसीलवार गहन समीक्षा करते हुए एसडीएम, तहसीलदार सहित राजस्व अधिकारियों को विस्तृत दिशा निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलवार सीमाकंन, बंटाकन, नामांतरण, अविवादित नामांतरण सहित अन्य राजस्व प्रकरणों के निराकरण की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्धारित लक्ष्य अनुसार सौ प्रतिशत प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के सेच्यूरेशन की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन किसानों का ई-केवायसी और डीबीटी होना है, वह 17 फरवरी तक पूर्ण कराया जाए। इसी प्रकार उन्होंने सीमांकन, लंबित पेंशन प्रकरणों, राजस्व वसूली, गिरदावरी, स्वामित्व योजना, नक्श तरमीन, समग्र के साथ ई-केवायसी, आरसीएमएस टाइमलाइन पर समस्त मद अभिलेख दुरूस्ति, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन की जानकारी ली। उन्होंने राजस्व विभाग की सीएम हेल्पलाईन में लंबित शिकायतों की भी विस्तृत समीक्षा करते हुए संतुष्टिपूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री दुबे ने 300 दिवस से अधिक समयावधि की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निराकरण कराते हुए अवगत कराने के भी निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्री अभिषेक दुबे, एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से अनुभागों से एसडीएम, तहसीलदार सहित राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार