नसीम खान
मध्य प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की माननीय सदस्य डॉ. निशा श्रीवास्तव व श्रीमती मेघा पवार जी की अध्यक्षता में सेवा भारती मध्य भारत व जिला प्रशासन, रायसेन के सहयोग से जोखिमग्रस्त परिवारों की मैपिंग के आधार पर बच्चों व परिवारों को भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने हेतु शिविर का आयोजन किया गया। जिनमें 600 से अधिक व्यक्तिगत मामले प्राप्त हुए।जिनमें बच्चों व उनके परिवारों को भारत सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किए जाने की प्रक्रिया प्रारम्भ की गयी।






