नसीम खान
जिले में जल जीवन मिशन द्वारा संचालित योजनाओं तथा कार्यो की गत 10 फरवरी को कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा विभागीय बैठक में समीक्षा की गई थी। जिसमें योजनाओं के निर्माण कार्यो में संतोषजनक प्रगति नहीं होने पर कलेक्टर श्री दुबे ने काम नहीं करने वाले ठेकेदारों को टर्मिनेट करने के निर्देश ई पीएचई को दिए थे। कलेक्टर श्री दुबे के निर्देशानुसार ई पीएचई द्वारा 15 दिवस में कार्यो की समानुपातिक प्रगति लाने हेतु 06 ठेकेदारों को पत्र जारी किए गए हैं। इसी प्रकार 30 अप्रैल तक कार्य पूर्ण करने हेतु 13 ठेकेदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। इनके अतिरिक्त दो ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड करने हेतु पत्र जारी किए गए हैं तथा 10 फरवरी को आयोजित बैठक से अनुपस्थित 14 ठेकेदारों के कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।






