कमापार मंदिर परिसर में हुये हत्याकांड के आरोपी पांच दिन बाद पुलिस गिरफ्त में ।अहम भूमिका निभाने वाले पुलिस कर्मी होंगे पुरस्कृत

नसीम खान
सांची,,, नगर से दूर विदिशा रोड़ पर कमापार मंदिर पर आरती में शामिल होने पहुंचे एक युवक की गुज़रे गुरुवार को गोली मारकर निर्मम हत्या कर आरोपी फरार हो गए थे तब से ही पुलिस ने संदेह के आधार पर अनेक लोगों को अपनी हिरासत में रख कर पूछताछ की थी तथा आरोपियों को पकड़ने क ई टीम बनाकर रात दिन सर्चिंग की जा रही थी आखिर कार पुलिस के हत्थे आरोपी चढ़ गये तथा जघन्य हत्याकांड का पर्दाफाश हो गया यह पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है । आरोपियों को पकड़ने में अहम् भूमिका निभाने वाले पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक ने पुरुस्कृत करने की घोषणा भी की है ।
जानकारी के अनुसार गुजरे गुरुवार को प्रहलाद सिंह ठाकुर 40 वर्षीय व्यक्ति निवासी मडवाई की अज्ञात आरोपियों ने तब गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी थी जब वह नगर से दो किमी दूर स्थित प्रसिद्ध कमापार मंदिर पर रोज की भांति आरती में भाग लेने पहुंचा था मृतक प्रापर्टी डीलर का काम करता था आरोपियों ने योजना बद्ध तरीके से जैसे ही रात्रि आठ बजे प्रहलाद सिंह मंदिर से बाहर निकला कि मंदिर परिसर में पहले से ही घात लगाए बैठे आरोपियों ने उसके सिर पर गोली मार दी गोली लगते ही वह गिर पड़ा गोली की आवाज सुनकर मंदिर में बैठे लोग दौड़े तथा मंदिर परिसर में गोली लगने से गिरे प्रहलाद से घबराकर तत्काल पुलिस एवं उसके भाई को सूचना दी तत्काल पुलिस ने पहुंच कर उसे विदिशा अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसकी जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया उसका भाई भी अस्पताल पहुंच गया था पुलिस ने दूसरे दिन उसका पीएम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया जिसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था उसके भाई ने सांची थाने में इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी तथा घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध,अप क्र 33/24 धारा 302 के तहत मामला दर्ज करते हुए विवेचना शुरू कर दी तथा पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी मोहन सारवान ने घटना स्थल का निरीक्षण किया तथा मंदिर में मौजूद लोगों से घटना की जानकारी ली । तथा पुलिस अधीक्षक श्री शाहवाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री खरपुसे के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी मोहन सारवान के दिशा निर्देशन थाना प्रभारी मानसिंह चौधरी के नेतृत्व में पुलिस की चार टीमें गठित की गई तथा आरोपियों को अपने जाल में फंसाने जगह जगह सर्चिंग की गई इसके साथ ही पुलिस ने घटना के समय मंदिर पर उपस्थित लोगों को भी थाने में बैठाकर पूछताछ की इसके साथ ही अनेक लोगों को संदेह के आधार पर थाने में बैठाकर पूछताछ की गई इस घटना की पूछताछ करने पर बैठाये गये लोगों के परिवार भी खासी परेशानी उठाते दिखाई दिए । इस दौरान पुलिस ने अपने मुखबिर भी लगा रखे थे आखिर कार पुलिस के लंबे हाथ मुखबिर की सूचना पर आरोपियों तक पहुंच गये । तथा पुलिस ने गोलू उर्फ शुभम तिवारी एवं शुभम उर्फ पट्टू पटेल निवासी विदिशा को हिरासत में ले लिया तथा थाने में लाकर पूछताछ की गई पहले तो आरोपी आनाकानी करते रहे जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी टूट गये एवं अपना जुर्म कबूल कर लिया तथा सबकुछ उगल दिया । तथा आरोपियों ने बताया कि मृतक प्रहलाद ने सेमरा जिला विदिशा में दो बीघा ज़मीन का 15 लाख में सौदा कराने तथा एग्रीमेंट का पांच लाख रुपए लेकर डाक्यूमेंट देने थे जो नहीं दिये एवं लोगों को उलझाए रखा आरोपियों ने बताया घर के जेवर बेचकर मृतक को रुपए देने के बाद भी एग्रीमेंट नहीं कराया एवं दिये गये पैसे भी नहीं लौटा रहा था तथा परेशान कर रहा था इसलिए आरोपियों ने योजना बनाई शुभम तिवारी एवं शुभम पट्टू पटेल मृतक को ठिकाने लगाने की योजना बना डाली इसके बाद दोनों ही आरोपी देशी कट्टा लेकर मोटरसाइकिल से योजना बद्ध तरीके से वहां पहुंच गए तथा जैसे ही मृतक मंदिर से बाहर निकला कि उसे गोली मारकर भाग गए तथा पुलिस ने एसडीओपी के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर आरोपी गोलू उर्फ शुभम तिवारी उम्र 33 साल निवासी गुप्तेश्वर मंदिर के पास किलेअंदर विदिशा एवं शुभम उर्फ पट्टू पटेल उम्र 30 वर्ष सिंधी कॉलोनी विदिशा को गिरफतार कर अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर दिया । तथा आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एमपी 40 बीए 3328 जप्त कर ली एवं आरोपी गोलू उर्फ शुभम तिवारी की निशानदेही पर एक पिस्टल दो जिंदा कारतूस के साथ जप्त कर ली । इस पूरे घटनाक्रम का पटाक्षेप करने में जुटे पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी प्रमुख रूप से एसडीओपी मोहन सारवान थाना प्रभारी मानसिंह चौधरी निरीक्षक राधेश्याम पटेल निरीक्षक भगतसिंह थाना उमराव गंज निरीक्षक दिनेश त्रिपाठी थाना बरेली निरीक्षक कपिल गुप्ता शैलेन्द्र दायमा उप निरीक्षक सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश रघुवंशी उपनिरीक्षक सुनंदा खरे थाना गैरतगंज सहायक उपनिरीक्षक राजू यादव सहायक उपनिरीक्षक राजेश बड़गूजर सहायक उपनिरीक्षक रमेश जालवान सहायक उपनिरीक्षक संजीव त्यागी सहायक उपनिरीक्षक काफील शेख सहायक उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह साइबर सेल प्र आ प्रशांत सुरेश गोहे केदार सिंह शैलेन्द्र सोलंकी पुष्पेन्द्र महोबिया राजू अहिरवार हरिओम चिढार शिवराज रघुवंशी देवेन्द्र अहिरवार गगन शर्मा शुभम चिढार साइबर सेल सौरभ लोकेंद्र महिला आरक्षक कविता यादव पूजा रघुवंशी राजश्री राय सहायक उपनिरीक्षक संजय कुमार हेमराज मेहरा सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे । इस अवसर पर अंधे हत्या कांड का पर्दाफाश करने पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल ने टीम में शामिल पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को पुरुस्कृत करने की घोषणा भी की है ।

  • editornaseem

    Related Posts

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,,इन दिनों क्षेत्र के किसानों के सामने खाद उपलब्धता की समस्या गंभीर रूप लेती दिखाई दे रही है। आगामी फसलों की तैयारी में जुटे किसान आवश्यकतानुसार खाद प्राप्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 5 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा