दो आदतन अपराधी 06-06 माह के लिए जिलाबदर

नसीम खान

रायसेन,
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अरविन्द कुमार दुबे द्वारा पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर विभिन्न अपराधों में आरोपी नीलेश शिल्पकार पिता प्रेमनारायण शिल्पकार निवासी श्यामनगर बेगमगंज थाना बेगमगंज जिला रायसेन को चार 06 माह के लिए रायसेन जिला तथा रायसेन जिले के सीमावर्ती जिलों की राजस्व की सीमाओं से निष्कासित किया गया है। आरोपी वर्ष 2015 से लगातार आपराधिक कृत्य में लिप्त है। आरोपी के विरूद्ध विभिन्न अपराधों में 05 प्रकरण पंजीबद्ध हैं।
इसी प्रकार विभिन्न अपराधों में आरोपी भगत सिंह राजपूत पिता रघुनाथ सिंह राजपूत निवासी ग्राम तिजालपुर थाना गैरतगंज जिला रायसेन को 06 माह के लिए रायसेन जिला तथा रायसेन जिले के सीमावर्ती जिलों की राजस्व की सीमाओं से निष्कासित किया गया है। आरोपी वर्ष 2007 से लगातार आपराधिक कृत्य में लिप्त है। आरोपी के विरूद्ध विभिन्न अपराधों में 13 प्रकरण पंजीबद्ध हैं। न्यायालय कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा आरोपी नीलेश शिल्पकार और आरोपी भगत सिंह राजपूत को जिलाबदर करने संबंधी पारित आदेश के अनुसार जिला रायसेन एवं जिला रायसेन के सीमावर्ती जिला भोपाल, विदिशा, सागर, सीहोर, नर्मदापुरम् एवं नरसिंहपुर जिले की राजस्व सीमाओं से 06-06 माह के लिए निष्कासित किया गया है।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह भाजपा नेता श्री संजोडी सिंह के आवास पहुंचीं।

    राजर्षि मिश्रा भाजपा नेता संजोडी सिंह ने परिवार सहित किया संसद का भव्य स्वागत। उमरिया जिले के अल्प प्रवास पर शनिवार को पहुंची शहडोल संसदीय क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद श्रीमती…

    राष्ट्रीय राजमार्ग NH 146 किया जाम

    आसिफ खान ग्यारसपुर ग्यारसपुर अटारीखेज़डा के किसानों ने किया रोड जाम कई मांगो को लेकर किसान बैठे रोड पर काफी देर तक रहा रोड जाम जानकारी को ले कर बता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह भाजपा नेता श्री संजोडी सिंह के आवास पहुंचीं।

    सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह भाजपा नेता श्री संजोडी सिंह के आवास पहुंचीं।

    राष्ट्रीय राजमार्ग NH 146 किया जाम

    राष्ट्रीय राजमार्ग NH 146 किया जाम

    मोटर साइकिल को बचाने के प्रयास में पुलिया में जा गिरा डीजल टैंकर, बड़ा हादसा टला ।लोहे सी भरी ट्राली बीच सडक पर पलटी।रातभर मशक्कत के बाद पुलिस ने हाइड्रोलिक मशीन से निकलवाया टैंकर, दोपहर में लोहे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली भी पलटी

    समय से पूर्व जनगणना कार्य पूर्ण होने पर कर्मचारियों का सम्मान।एसडीएम ने प्रमाण पत्र व पुष्पमालाओं से किया सम्मानित, कर्मचारियों की मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना

    समय से पूर्व जनगणना कार्य पूर्ण होने पर कर्मचारियों का सम्मान।एसडीएम ने प्रमाण पत्र व पुष्पमालाओं से किया सम्मानित, कर्मचारियों की मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान