अपर कलेक्टर न्यायालय ने 70 बल्क लीटर अवैध हाथभट्टी महुआ शराब और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाईकिल राजसात करने के दिए आदेश

नसीम खान

रायसेन,
अपर कलेक्टर न्यायालय में जिला आबकारी रायसेन की ओर से प्रस्तुत प्रकरण की विवेचना उपरांत अपर कलेक्टर श्री अभिषेक दुबे ने मप्र आबकारी अधिनियम संशोधन 2000 के अंतर्गत अवैध मदिरा के परिवहन में प्रयुक्त जप्तशुदा होंडा सीसी110 मोटरसाइकिल बिना नम्बर वाली एवं मोटर साइकिल से जप्त 70 बल्क लीटर अवैध हाथभट्टी महुआ शराब अधिहरण/राजसात किए जाने के आदेश दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि आबकारी उप निरीक्षक वृत बरेली द्वारा 30 अगस्त 2023 को गश्त के दौरान पारतलाई-चैनपुर मार्ग की पारतलाई बस स्टाप के पास खड़ होकर नाकाबंदी की गई। इस दौरान काले रंग की मोटरसाइकिल बाड़ी की ओर से पारतलाई बस स्टाप होते हुए चैनपुर की ओर मोटर साइकिल आती दिखाई दी। मोटरसाइकिल चालक वर्दीधारी स्टाफ को देखकर मौके पर मोटरसाइकिल पटककर भाग गया। उक्त मोटरसाइकिल होंडा सीसी110 की जांच के दौरान दोनों ओर टंगी केनो में 35-35 बल्क लीटर कुल 70 बल्क लीटर अवैध हाथभट्टी निर्मित महुंए की शराब पाई गई। जिसे विधिवत सीलबंद कर मय मोटरसाइकिल के कब्जा आबकारी लिया गया और जप्ती पंचनामा बनाकर अपराध क्रमांक 403/2023 पंजीबद्ध किया गया। जिला आबकारी अधिकारी की ओर से प्रकरण अपर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत होने पर आबकारी अधिनियम (संशोधन) 2000 के तहत जप्तशुदा होंडा सीसी110 मोटरसाइकिल बिना नम्बर वाली एवं मोटर साइकिल से जप्त 70 बल्क लीटर अवैध हाथभट्टी महुआ शराब अधिहरण/राजसात किए जाने के आदेश दिए गए हैं।

  • editornaseem

    Related Posts

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    नसीम खानसांची,,, इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आईएसआरडी) संस्था द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा में सुधार के उद्देश्य से संचालित कार्यक्रम के तहत रायसेन जिले के…

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    नसीम खानसांची,,, नगर में करवा चौथ का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। नगर भर में सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    मौसम ने बदले तेवर, सांची में घने बादल छाए, रुक-रुक कर बारिश से बढ़ी ठंडक

    मौसम ने बदले तेवर, सांची में घने बादल छाए, रुक-रुक कर बारिश से बढ़ी ठंडक

    साँची विश्वविद्यालय के 22 छात्रों ने राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रस्तुत किए शोध पत्रडॉ. उपेंद्र बाबू खत्री ने मुख्य वक्ता के रूप में योग की भूमिका पर रखे विचार

    साँची विश्वविद्यालय के 22 छात्रों ने राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रस्तुत किए शोध पत्रडॉ. उपेंद्र बाबू खत्री ने मुख्य वक्ता के रूप में योग की भूमिका पर रखे विचार

    दीपावली पर बकायादारों को रहना पड़ सकता है अंधेरे मेंबकाया राशि जमा करने के लिए आज जल्दी से जल्दी निर्धारित समय, जमा करने की अपील की

    दीपावली पर बकायादारों को रहना पड़ सकता है अंधेरे मेंबकाया राशि जमा करने के लिए आज जल्दी से जल्दी निर्धारित समय, जमा करने की अपील की