अपर कलेक्टर न्यायालय ने 70 बल्क लीटर अवैध हाथभट्टी मदिरा राजसात करने के दिए आदेश

नसीम खान

रायसेन,
अपर कलेक्टर न्यायालय में जिला आबकारी रायसेन की ओर से प्रस्तुत प्रकरण की विवेचना उपरांत अपर कलेक्टर श्री अभिषेक दुबे ने मप्र आबकारी अधिनियम संशोधन 2000 के अंतर्गत प्रकरण क्रमांक 570/2023 में जप्त की गई कुल 70 बल्क लीटर अवैध हाथभट्टी मदिरा अधिहरण/राजसात किए जाने के आदेश दिए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि आबकारी उप निरीक्षक वृत बरेली द्वारा 13 अक्टूबर 203 को गश्त के दौरान बाड़ी-भारतकच्छ रोड पर मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर तस्दीक हेतु शासकीय भूमि पर स्थित नाले किनारे झाड़ियों की तलाशी ली गई। इस दौरान झाड़ियों की आढ़ में छुपाकर रखी 6 प्लास्टिक के ड्रमों में करीबन 1080 किलोग्राम गुड़ मिश्रित महुआ लाहन सेम्पल लेकर नष्ट किया गया। साथ ही दो प्लास्टिक की मटमेले रंग की केनों में रखी प्रत्येक केन में 35-35 लीटर के हिसाब से कुल 70 बल्क लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा विधिवत सीलबंद कर कब्जा लिया गया और प्रकरण क्रमांक 570/2023 पंजीबद्ध किया गया। जिला आबकारी अधिकारी की ओर से प्रकरण अपर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत होने पर आबकारी अधिनियम (संशोधन) 2000 के तहत जप्तशुदा कुल 70 बल्क लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा अधिहरण/राजसात किए जाने के आदेश दिए गए हैं।

  • editornaseem

    Related Posts

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    नसीम खानसांची,,, इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आईएसआरडी) संस्था द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा में सुधार के उद्देश्य से संचालित कार्यक्रम के तहत रायसेन जिले के…

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    नसीम खानसांची,,, नगर में करवा चौथ का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। नगर भर में सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    मौसम ने बदले तेवर, सांची में घने बादल छाए, रुक-रुक कर बारिश से बढ़ी ठंडक

    मौसम ने बदले तेवर, सांची में घने बादल छाए, रुक-रुक कर बारिश से बढ़ी ठंडक

    साँची विश्वविद्यालय के 22 छात्रों ने राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रस्तुत किए शोध पत्रडॉ. उपेंद्र बाबू खत्री ने मुख्य वक्ता के रूप में योग की भूमिका पर रखे विचार

    साँची विश्वविद्यालय के 22 छात्रों ने राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रस्तुत किए शोध पत्रडॉ. उपेंद्र बाबू खत्री ने मुख्य वक्ता के रूप में योग की भूमिका पर रखे विचार

    दीपावली पर बकायादारों को रहना पड़ सकता है अंधेरे मेंबकाया राशि जमा करने के लिए आज जल्दी से जल्दी निर्धारित समय, जमा करने की अपील की

    दीपावली पर बकायादारों को रहना पड़ सकता है अंधेरे मेंबकाया राशि जमा करने के लिए आज जल्दी से जल्दी निर्धारित समय, जमा करने की अपील की