संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पर नगर में निकली शोभायात्रा ।

नसीम खान
सांची,,, आज नगर में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर नगर में निकली शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए संत रविदास मंदिर पर प्रसादी वितरण के साथ समापन हुआ।
जानकारी के अनुसार आज संत रविदास जयंती के अवसर पर नगर के संत रविदास मंदिर से भगवान रविदास जी की पूजा अर्चना कर शोभा यात्रा निकाली गई यह शोभा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए कानाखेडा पहुंची । शोभा यात्रा का नगर में जगह जगह भव्य स्वागत किया गया इस शोभायात्रा में बच्चे महिलाएं युवक बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए । शोभा यात्रा नगर के कानाखेडा होते हुए संत रविदास मंदिर पहुंची जहां वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए तथा समाज के उत्थान के लिए समाज को संबोधित किया । इसके पूर्व शोभा यात्रा में क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रभूराम चौधरी भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा नप अध्यक्ष पप्पू रेवाराम ने संत रविदास जी की पूजा अर्चना की एवं उनके चित्र पर माल्यार्पण किया इस अवसर पर पूर्व नप अध्यक्ष श्रीमती सुशीला बाई राकेश सरपंच मुकेश कुमार लीला किशन सहित अनेक सरपंच एवं क्षेत्र के लोग शामिल थे। इस कार्यक्रम में युवाओं ने नृत्य भी किया तथा आतिशबाजी चली । शोभा यात्रा बसस्टेंड स्थित बाबा सा भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा के पास पहुंच कर रुकी जहां अनेक लोगों ने बाबा सा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया । इस अवसर पर अनेक लोग शामिल थे। इस शोभायात्रा में सांची गुलगांव उचेर आमखेड़ा ढकना चपना मांची मढ़ा मडवाई सहित आसपास क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

  • editornaseem

    Related Posts

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    नसीमखान सांचीसांची,,, सांची थाना क्षेत्र के ग्राम मेहगांव में आज खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लगने से लगभग तीन एकड़ फसल जलकर राख हो गई। यह घटना जयमातादी…

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    नसीमखान सांची राम जीवन से समरसता और संगठन निर्माण का संदेश, आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसमूह।सांची,,, नगर के सिद्धेश्वरी माता मंदिर में आज राम जन्मोत्सव का पर्व श्रद्धा और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।