आज संघमित्रा पत्रकार संघ की बैठक आयोजित हुई ।

नसीम खान
सांची,,, आज संघमित्रा पत्रकार संघ की बैठक जैन रेस्टोरेंट सांची में आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता दिनेश जोशी ने की । बैठक में जिला रायसेन की कार्यकारिणी का गठन किया गया इसके साथ ही बैठक में अनुशासन समिति का गठन किया गया । अनेक प्रस्ताव पारित किए गए ।
संघमित्रा पत्रकार संघ कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार नगर के जैन रेस्टोरेंट में आज 11 बजे से दोपहर दो बजे तक संघमित्रा पत्रकार संघ की बैठक आयोजित हुई इस बैठक की अध्यक्षता दिनेश जोशी ने की। इस बैठक में जाने-माने समाजसेवी कमल किशोर पटेल को संगठन का संरक्षक मनोनीत किया गया तथा उनका स्वागत किया गया साथ ही इस बैठक में अनुशासन का पालन करने एक अनुशासन समिति का गठन किया गया इस अनुशासन समिति में कमल किशोर पटेल जीवन सिंह राजपूत देवेन्द्र तिवारी शिवनारायण शर्मा विदिशा उपेंद्र गौतम रायसेन को सदस्यों से अनुशासित रहने जिम्मेदारी सौंपी गई । साथ ही बैठक में जो पत्रकार राजनीति से जुड़े हुए हैं उनसे आग्रह किया गया कि संगठन से राजनीति को दूर रखा जाये जिससे पत्रकारिता की निष्पक्षता बनी रहे । इस बैठक में यह प्रस्ताव भी पारित किया गया कि सदस्यता शुल्क में वृद्धि की जाये । अरुण शैंडे जिला अध्यक्ष ने प्रस्ताव रखा कि महीने में एक बार जिले भर का दौरा किया जाये जिससे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया । जितेन्द्र शर्मा के प्रस्ताव को सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया कि आपसी मतभेद संगठन से न जोड़ें जाये । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अरुण शैंडे से अनुरोध किया गया कि शीघ्र जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाये इस प्रस्ताव पर जिला अध्यक्ष श्री शैंडे ने जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए संगठन को अवगत कराया जिला कार्यकारिणी में अध्यक्ष अरुण कुमार शैंडे उपाध्यक्ष नसीम अली दीवानगंज एवं उपाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा सांची महासचिव मलखान सिंह रावत रायसेन जिला सचिव मुकेश साहू दीवानगंज कोषाध्यक्ष पद पर वसीम कुरैशी सांची सदस्य हुकुम सिंह तेकाम एवं भुवनेश्वर कुशवाह की नियुक्ति की गई इस कार्यकारिणी में नियुक्त सदस्यों को बधाई दी गई । तथा संगठन के वरिष्ठ सदस्य अदनान खान सलामतपुर को भोपाल सीहोर में संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने जिम्मेदारी सौंपी गई।इस अवसर पर संगठन अध्यक्ष नसीम खान ने सभी उपस्थित सदस्यों को संगठन की गतिविधियों से अवगत कराया एवं संगठन द्वारा किए जाने वाले कार्य से अवगत कराया गया तथा संगठन में सहयोग करने के लिए सभी का आभार प्रकट किया । तथा भोजन उपरांत बैठक का समापन किया गया सभी उपस्थित सदस्यों का आभार जताया । इस अवसर पर राम शर्मा मंटू कृपालसिंह राजपूत अतेंद्र यादव उपेंद्र गौतम दिनेश जोशी शिवनारायण शर्मा नसीम खान जितेन्द्र शर्मा जीवन सिंह राजपूत देवेन्द्र तिवारी अदनान खान वसीम कुरैशी हुकुम सिंह तेकाम अरुण कुमार शैंडे मलखान सिंह रावत भुवनेश्वर कुशवाह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर के पूर्व पार्षद रतन लाल जायसवाल पिछले लगभग एक वर्ष से घुटनों की बीमारी से पीड़ित होने के कारण घर पर आराम कर रहे हैं। बावजूद इसके,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 2 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।