खान आसिफ ग्यारसपुर, विदिशा
आज ग्यारसपुर थाना प्रभारी सीमा राय जी एवं तहसीलदार सौरभ मालवीय जी के नेतृत्व में थाना परिसर में जन संवाद कार्यक्रम रखा गया तथा इस कार्यक्रम* में गाब के वरिष्ठ नागरिक जनप्रतिनिधि, पत्रकार बंधु ,सरपंच, व्यापारीगण, चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में जनसंवाद कार्यक्रम रखा गया जिसमें क्षेत्र में सुरक्षा का वातावरण , सुरक्षा संबंधी समस्याओं के निराकरण, एकल दंपति बुजुर्गों की सुरक्षा के साथ स्कूली छात्र-छात्राओं को अपराध के संबंध में जागरूक करना यातायात व्यवस्था हाईवे पर होने वाले दुर्घटनाओं को रोकने के संबंध में सभी से चर्चा कर अपराधों की रोकथाम हेतु विचार विमर्श किया गया कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती प्रीति शंकर दयाल शर्मा जनपद सदस्य अनीश खान मंसूरी एडवोकेट मुकेश सोनी समाजसेवी श्री प्रताप सिंह रघुवंशी तरफदार श्री गजेंद्र सिंह रघुवंशी किशन संघ के उपाध्यक्ष बाबूलाल कुशवाह जी दीपक रघुवंशी जी अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे थाना प्रभारी सीमा राय जी के द्वारा आगामी त्योहार को सौहार्द, सद्भाव एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने हेतु अपील की गई






