महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विश्व प्रसिद्ध भोजपुर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में 8 से 10 मार्च तक होगा “महादेव” महोत्सवकलेक्टर, एसपी ने भोजपुर मंदिर पहुंचकर महोत्सव की तैयारियों का किया निरीक्षण

नसीम खान

रायसेन,
संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 8 मार्च, 2024 को जिले के भोजपुर स्थित विश्व प्रसिद्ध शिव मंदिर प्रांगण में तीन दिवसीय “महादेव” महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा भोजपुर स्थित शिव मंदिर पहुंचकर महोत्सव हेतु की जा रही तैयारियों का जायजा लेते हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान एसपी श्री विकास शहवाल भी साथ रहे।

भोजपुर स्थित विश्व प्रसिद्ध शिव मंदिर प्रांगण में तीन दिवसीय “महादेव” महोत्सव के पहले दिन 8 मार्च को बरेदी-बधाई लोकनृत्य श्री जुगल किशोर नामदेव एवं साथी, सागर, श्री शिरीष राजपुरोहित, उज्जैन के निर्देशन में “महादेव” लीलानाट्य एवं सुश्री आकृति मेहरा एवं साथी, भोपाल द्वारा भक्ति गायन की प्रस्तुति दी जावेगी।
भोजपुर में “महादेव” महोत्सव दूसरे दिन 9 मार्च को सुश्री कृष्णा वर्मा एवं साथी, उज्जैन द्वारा मटकी लोकनृत्य, श्री सुमन साहा, कोलकाता के निर्देशन में ष्सतीष् लीला नाट्य, सुधा रघुरामन एवं साथी, दिल्ली द्वारा शिवशक्ति गायन एवं नृत्य और ध्वनि ब्रदर्स, भोपाल द्वारा भक्ति गायन प्रस्तुत किया जावेगा। महोत्सव के अंतिम दिन 10 मार्च को सुश्री शीला त्रिपाठी एवं साथी, भोपाल द्वारा लोकगायन, सुश्री अमिता खरे एवं साथी, भोपाल द्वारा महादेव केंद्रित समूह नृत्य एवं सुश्री रक्षा श्रीवास्तव एवं साथी द्वारा भक्ति गायन की प्रस्तुति दी जावेगी। कार्यक्रम सायं 6:30 बजे से प्रारंभ होगा तथा कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    नसीम खानसांची,,, दीपावली के प्रमुख त्योहार को देखते हुए नगर की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 33 केवी आमखेड़ा फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।जानकारी के अनुसार दिनांक 01/11/26…

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    नसीम खानसांची ,,,आज नगर में लौह पुरुष बल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर बडी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।जानकारी के अनुसार आज सांची…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई