परंपरा को नया आयाम, स्वच्छता मित्र बहनों का सम्मान


लीनेस क्लब शहडोल डायमंड ने 40 स्वच्छता मित्र बहनों का किया सम्मान
रिपीर्टर @ दीपक कुमार गर्ग

सत्ता, रसूख धन संपदा अथवा विशेष योग्यता धारण करने वालों का सम्मान तो हर कोई हर कहीं करता और वाह वाही लूटने के साथ ही आत्म संतुष्टि भी प्राप्त करता है लेकिन समाज, शहर, गांव व मोहल्ले की गंदगी हटाकर उसे स्वच्छ, सुरक्षित, और रहने योग्य बनाने वाले स्वच्छता मित्र बहनों-भाइयों का सम्मान बहुत कम लोग ही करते देखे जाते हैं। अक्सर अपेक्षा और दोयम दर्जे का शिकार होने वाले इस वर्ग की नारी शक्ति यानी महिला स्वच्छता मित्रों का सम्मान लीनेस क्लब शहडोल डायमंड द्वारा कर महिला दिवस पर महिलाओं के सम्मान की परम्परा को एक नया अनुकरणीय आयाम देने का सफल प्रयास किया है।

शहडोल। लीनेस क्लब शहडोल डायमंड द्वारा स्थानीय मानस भवन ऑडिटोरियम शहडोल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 6 मार्च 2024 को स्वच्छता मित्र बहनों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष उर्मिला कटारे ने की, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व एरिया ऑफिसर ली. ममता जैन, चार्टर प्रेसिडेंट व पूर्व अध्यक्ष ली. श्वेतांजलि पाठक मंचासीन रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगरपालिका शहडोल की स्वच्छता मित्र बहनों को भी आमंत्रित किया गया था।
राष्ट्रगान एवं लीनेस गीत के साथ शुरू हुए सम्मान समारोह का संचालन ली. अनुणीमा सिंह के द्वारा किया गया. सर्वप्रथम मां सरस्वती की फोटो में माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन के साथ स्मरण किया गया। स्वागत गीत ली. प्रियंका त्रिपाठी के द्वारा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत भाषण ली. श्वेतांजलि पाठक के द्वारा किया गया। शुभारंभ के दौरान राष्ट्रगान के साथ साथ लीनेस गीत का गायन भी किया गया। मंचासीन अतिथियों का स्वागत लीनेस क्लब शहडोल डायमंड की अध्यक्ष ली. रिंकी दुबे, सचिव ली. मेघा गुप्ता, कोषाध्यक्ष अंजलि उदानिया एवं बी.ओ.डी. सदस्य ली. गौरी (निहारिका) सिंह राणा, ली. आशा खरया, ली. सुच्ची अरोरा के द्वारा किया गया।

इन्होने ली सदस्य्ता

कार्यक्रम के दौरान कई महिलाओं ने लीनेस क्लब शहडोल डायमंड की सदस्यता भी ग्रहण की जिनमें नए सदस्य के रूप में श्रीमती आरती सिंह, श्रीमती अंजना उदानिया, श्रीमती भारती गुप्ता, श्रीमती वंदना गुप्ता, श्रीमती रेनू सिघानिया, श्रीमती प्रभा मिश्रा, श्रीमती सुनीता मिश्रा, श्रीमती नीलम चतुर्वेदी, श्रीमती श्वेता डालमिया एवं नीतू मोर शामिल रही। आल इंडिया लीनेस क्लब की शाखा लीनेस क्लब शहडोल डायमंड में अब 50 से अधिक महिला सदस्य हैं।

इनका हुआ सम्मान

स्वच्छता मित्र बहने रीना, आशा, पूजा, सुनीता, संगीता, सपना, रेखा, राधा, दुर्गा, बिंदिया, लता, मुन्नी, चित्रमणि, देवकी, ज्योति, गोमती, मुन्नी, रंजीता, रीता, संगीता, भुतीबाई, सुमन, इंदु, मालती, कविता, उर्मिला, गायत्री, ज्योति, लक्ष्मी, सीमा, उषा, दुर्गा, मीना, सुनीता का लीनेस क्लब शहडोल डायमंड ने साल श्रीफल से सम्मानित किया। साथ-साथ सभी स्वच्छता मित्र बहनों का सम्मान करते हुए सभी को मंच में बैठाकर सम्मानित किया गया।
साथ ही क्लब द्वारा लकी ड्रा का भी आयोजन किया गया जिसमे पहला ईमान सुनीता, दूसरा इनाम उषा, तीसरा इनाम रीना को मंच के माध्यम से दिया गया।

महिला समाज का हुआ सम्मान

लीनेस क्लब शहडोल डायमंड द्वारा अन्य समाजसेवी महिला संगठनों एवं समाज की महिला अध्यक्षों का सम्मान भी किया गया। जिसमें लेडीज क्लब की अध्यक्ष उर्मिला कटारे, गहोई समाज अध्यक्ष अर्चना कटारे, कायस्थ समाज से इंद्रा श्रीवास्तव, दिशा वेलफेयर सोसायटी की रुपाली सिंघई, कर्मनिष्ठा फाउंडेसन प्रियंका त्रिपाठी, अध्यक्ष नूपुर चपरा, ब्राम्हण समाज की अध्यक्ष अंजना उदानिया, संस्थापक श्रीमती सुषमा उदानिया, नारी सशक्तिकरण संगठन की अध्यक्ष अन्नपूर्णा गोस्वामी, संस्थापक नूतन सिंह, क्षत्रिय समाज की अध्यक्ष अनुणीमा सिंह, सिंधी समाज, जैन समाज, केशरवानी समाज का सम्मान मंच से किया गया।

ये रहें मौजूद

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सुरक्षा मित्र बहनों के सम्मान समारोह कार्यक्रम में लीनेस क्लब शहडोल डायमंड के पुष्पा द्विवेदी, डॉ पूजा दुबे, पुष्पा शर्मा, रितु लखोटिया, तरु गुप्ता के साथ अन्य सदस्य मौजूद रहें।

  • editornaseem

    Related Posts

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    नसीम खानसांची,,, इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आईएसआरडी) संस्था द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा में सुधार के उद्देश्य से संचालित कार्यक्रम के तहत रायसेन जिले के…

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    नसीम खानसांची,,, नगर में करवा चौथ का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। नगर भर में सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    मौसम ने बदले तेवर, सांची में घने बादल छाए, रुक-रुक कर बारिश से बढ़ी ठंडक

    मौसम ने बदले तेवर, सांची में घने बादल छाए, रुक-रुक कर बारिश से बढ़ी ठंडक

    साँची विश्वविद्यालय के 22 छात्रों ने राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रस्तुत किए शोध पत्रडॉ. उपेंद्र बाबू खत्री ने मुख्य वक्ता के रूप में योग की भूमिका पर रखे विचार

    साँची विश्वविद्यालय के 22 छात्रों ने राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रस्तुत किए शोध पत्रडॉ. उपेंद्र बाबू खत्री ने मुख्य वक्ता के रूप में योग की भूमिका पर रखे विचार

    दीपावली पर बकायादारों को रहना पड़ सकता है अंधेरे मेंबकाया राशि जमा करने के लिए आज जल्दी से जल्दी निर्धारित समय, जमा करने की अपील की

    दीपावली पर बकायादारों को रहना पड़ सकता है अंधेरे मेंबकाया राशि जमा करने के लिए आज जल्दी से जल्दी निर्धारित समय, जमा करने की अपील की