मध्यप्रदेश को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है वयस्क बीसीजी टीकाकरण- स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल

नसीम खान


स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री ने रायसेन में वयस्क बीसीजी टीकाकरण अभियान का किया शुभारंभ

रायसेन,
लोक स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल द्वारा रायसेन जिला चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में कन्यापूजन और दीप प्रज्जवलन कर जिले में वयस्क बीसीजी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि अभी तक पूरे भारत वर्ष में आसाम और त्रिपुरा में वयस्क बीसीजी टीकाकरण अभियान शुरू हुआ है। मध्यप्रदेश तीसरा राज्य है जहां वयस्क बीसीजी टीकाकरण शुरू किया जा रहा है। आज रायसेन सहित प्रदेश के 26 जिलों में इस टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया है।
राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में शासन की कार्यप्रणाली बदली है। पहले मरीज टीकाकरण, इलाज के लिए अस्पताल आता था और आज हमारे स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर मरीजों को चिन्हित कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में संक्रमण रोगों से होने वाली मौतों में टीबी सबसे ज्यादा जिम्मेदार है। विश्व ने टीबी को वर्ष 2030 तक दुनिया से खत्म करने का संकल्प लिया है और हमारे प्रधानमंत्री श्री मोदी ने तय किया है कि भारत को वर्ष 2025 तक टीबी से मुक्त कर देंगे। मध्यप्रदेश को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार काम कर रहा है। वयस्क बीसीजी टीकाकरण अभियान इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि वयस्क बीसीजी टीकाकरण अभियान के तहत बीसीजी का टीका 18 वर्ष से अधिक आयु के 06 श्रेणियों के व्यक्तियों को लगाया जाएगा। इसमें जिन व्यक्तियों को पूर्व में टीबी हुई हो, टीबी मरीजों के सम्पर्क में रहने वाले व्यक्तियों, 60 वर्ष और उससे अधिक के बुजुर्ग, कुपोषित वयस्क, धूम्रपान करने वाले व्यक्ति तथा मधुमेह के मरीजों को बीसीजी टीका लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत में जन्म के समय या जीवन के पहले वर्ष के भीतर बच्चों को बीसीजी दी जाती है, यह टीका बच्चों को टीबी से बचाता है। हाल के प्रमाणों से यह पता चला है कि वयस्कों में बीसीजी टीके की अतिरिक्त डोज उनकी प्रतिरोधक क्षमता को और बढ़ा सकती है तथा टीबी की बीमारी से बचा सकती है। बीसीजी टीका का उपयोग वर्ष 1921 से किया जा रहा है और यह सबसे सुरक्षित टीकों में से एक है।
कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने कार्यक्रम में अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जिले में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में घर-घर जाकर सर्वे उपरांत डेढ़ लाख से अधिक वयस्कों को बीसीजी टीकाकरण हेतु चिन्हांकित किया गया है। इन सभी चिन्हांकित वयस्कों का टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए कार्ययोजना बनाई गई है। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन ने भी संबोधित किया। साथ ही सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री द्वारा वयस्क बीसीजी टीकाकरण अभियान के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार, सिविल सर्जन, श्री जमना सेन सहित चिकित्सक और नागरिक उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    नसीम खानसांची,,, इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आईएसआरडी) संस्था द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा में सुधार के उद्देश्य से संचालित कार्यक्रम के तहत रायसेन जिले के…

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    नसीम खानसांची,,, नगर में करवा चौथ का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। नगर भर में सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    मौसम ने बदले तेवर, सांची में घने बादल छाए, रुक-रुक कर बारिश से बढ़ी ठंडक

    मौसम ने बदले तेवर, सांची में घने बादल छाए, रुक-रुक कर बारिश से बढ़ी ठंडक

    साँची विश्वविद्यालय के 22 छात्रों ने राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रस्तुत किए शोध पत्रडॉ. उपेंद्र बाबू खत्री ने मुख्य वक्ता के रूप में योग की भूमिका पर रखे विचार

    साँची विश्वविद्यालय के 22 छात्रों ने राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रस्तुत किए शोध पत्रडॉ. उपेंद्र बाबू खत्री ने मुख्य वक्ता के रूप में योग की भूमिका पर रखे विचार

    दीपावली पर बकायादारों को रहना पड़ सकता है अंधेरे मेंबकाया राशि जमा करने के लिए आज जल्दी से जल्दी निर्धारित समय, जमा करने की अपील की

    दीपावली पर बकायादारों को रहना पड़ सकता है अंधेरे मेंबकाया राशि जमा करने के लिए आज जल्दी से जल्दी निर्धारित समय, जमा करने की अपील की