मातृ शक्ति के संस्कार ही जीवन में आगे बढ़ाते हैं- स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल

नसीम खान
रायसेन में महिला दिवस तथा साड़ी वॉकथान कार्यक्रम सम्पन्न

रायसेन,
व्यक्ति के जीवन में माता के दिये हुये संस्कार ही आगे बढाने का कार्य करते है। माता को बालक की प्राथमिक पाठशाला कहा गया है। यह उद्गार मुख्य अतिथि लोक स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने महिला दिवस के अवसर पर रायसेन स्थित कन्या शाला परिसर में आयोजित जिला स्तरीय महिला दिवस तथा साड़ी वॉकथान कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि वर्तमान केन्द्र और राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण की ओर विशेष ध्यान दे रही है। सरकार के द्वारा किए गए प्रयासों के परिणाम परिलक्षित हो रहे हैं। चाहे प्रधानमंत्री उज्जवला योजना हो, आजीविका मिशन हो या प्रधानमंत्री आवास योजना सभी से महिलाओं को विशेष लाभ हुआ है। रायसेन स्थित शासकीय कन्या शाला परिसर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता जमना सेन ने महिला दिवस की सभी उपस्थित महिलाओं को शुभकामनाएं देकर सरकार द्वारा किये जा रहे महिला उत्थान के प्रयासों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने जिले में महिला सशक्तिकरण के प्रयासों एवं किए जा रहे कार्यो के बारे में विस्तार से बताया गया। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में साड़ी वॉकथान का आयोजन किया गया। इसमें देश के विभिन्न अंचलों की साडी पहनावा को प्रदर्शित कर, साड़ी के महत्व को बताया गया। उपस्थित महिलाओं ने साड़ी पहनकर वॉकथान किया। कार्यक्रम स्थल पर फूड स्टॉल के साथ विभिन्न समूहों एवं उद्यमी महिलाओं द्वारा स्टॉल भी लगाये गये थे। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिला मतदाताओं को आगामी लोकसभा निर्वाचन में अनिवार्य रूप से मतदान करने हेतु संदेश के माध्यम से प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अमृता गर्ग, अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती पल्लवी वैद्य, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सांची, गैरतगंज एवं सिलवानी के साथ ही जिले की महिला अधिकारी, कर्मचारी स्थानीय महिलाओं तथा छात्राओं ने सहभागिता की।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार