
भोपाल
जब्बिर खान
श्री शरद यादव जी के निधन पर गहरा शोक – महान देशभक्त एवं देश के महान समाजवादी नेता पूर्व केन्द्रीय श्री शरद यादव जी के निधन से गहरा दुख हुआ है। वे जातिवाद एवं ईश्वरवाद की व्यवस्था के घोर विरोधी थे। वे दलितों, पिछड़ों की मुखर आवाज थे।

उनहोंने श्री वी. पी. सिंह जी की सरकार में मंडल आयोग लागू एवं बाबा साहब अम्बेडकर को भारतरत्न का सम्मान दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी। वे महापरिनिर्वाणभूमि दिल्ली को पूरा सम्मान देने के समर्थक थे। उन्होंने महापरिनिर्वाण भूमि के आंदोलन में शामिल हो कर अनेकों बार संबोधित किया था।उनका निधन देश के लिये अपूर्णीय क्षति है। समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती है।