सभी नोडल अधिकारी निर्वाचन दायित्वों का पूरी गंभीरता, निष्ठा और पारदर्शिता के साथ निर्वहन करें- कलेक्टर श्री दुबे

नसीम खान

लोकसभा आम निर्वाचन अंतर्गत नोडल अधिकारियों की बैठक सम्पन्न

रायसेन,
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद दुबे की अध्यक्षता में लोकसभा आम निर्वाचन-2024 अंतर्गत नोडल अधिकारी की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने सभी नोडल अधिकारियों को उन्हें सौंपे गए दायित्वों तथा अभी तक की गई कार्यवाही की समीक्षा करते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष और सुचारू रूप से निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न कराने हेतु निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्वाचन दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वीप प्लान की समीक्षा करते हुए जिले में लोकसभा निर्वाचन में अधिकाधिक मतदान हेतु सम्पूर्ण जिले में मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री दुबे ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण करते हुए समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही सी-विजिल तथा शिकायत प्रकोष्ठ की समीक्षा करते हुए सी-विजिल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का निर्धारित समयावधि के भीतर समाधान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कम्प्यूनिकेशन प्लान एवं एसएमएस मॉनीटरिंग, मतदान/मतगणना दलों का गठन, निर्वाचन प्रशिक्षण, कानून व्यवस्था एवं आदर्श आचरण संहिता, सारणीकरण, वाहन एवं परिवहन व्यवस्था, नाम निर्देशन की प्राप्ति, डाक मतपत्र/ईटीपीबीएस ईडीसी, सेक्टर एवं रूट तैयार करने, मतपत्र मुद्रण, ईवीएम तथा वीवीपैट प्रबंधन, निर्वाचन व्यय लेखा, मीडिया सेंटर एवं पेड न्यूज की मॉनीटरिंग सहित निर्वाचन संबंधी अन्य गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए नोडल अधिकारियों को पूरी गंभीरता और निष्ठा के साथ आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए निर्वाचन दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मुकेश सिंह सहित सभी नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    पांच द‍िवसीय भागवत कथा में उमड़ रही लोगों की आस्‍था… धर्म की राह पर चलने की म‍िली प्रेरणा।

    राजर्षि मिश्रा उमरिया सनातनी नेता पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दिलीप पांडे कथा श्रवण करने पहुंचे। उमरिया जिले मानपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम चंदवार में पूर्व जनपद सदस्य प्रभु नारायण द्विवेदी एवं…

    पुलिस विहीन स्तूप चौराहा बना खतरे का केंद्रव्यस्ततम मार्ग पर यातायात नियंत्रण न होने से पर्यटक और नगरवासी परेशान

    नसीमखान सांचीसांची,,,विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी सांची का सबसे व्यस्त माना जाने वाला स्तूप चौराहा इन दिनों यातायात अव्यवस्था और सुरक्षा संकट का प्रतीक बनता जा रहा है। नगर का यह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पांच द‍िवसीय भागवत कथा में उमड़ रही लोगों की आस्‍था… धर्म की राह पर चलने की म‍िली प्रेरणा।

    पांच द‍िवसीय भागवत कथा में उमड़ रही लोगों की आस्‍था… धर्म की राह पर चलने की म‍िली प्रेरणा।

    पुलिस विहीन स्तूप चौराहा बना खतरे का केंद्रव्यस्ततम मार्ग पर यातायात नियंत्रण न होने से पर्यटक और नगरवासी परेशान

    पुलिस विहीन स्तूप चौराहा बना खतरे का केंद्रव्यस्ततम मार्ग पर यातायात नियंत्रण न होने से पर्यटक और नगरवासी परेशान

    सभी पंचायतें पांचवे वित्त आयोग की राशि से करे विश्राम घाटों का रख रखाव- कलेक्टर श्री विश्वकर्माटीएल बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने विभागीय कार्यो तथा सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा कर दिए दिशा-निर्देश

    जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत श्री खरे ने किया श्रमदान का कार्य

    जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत श्री खरे ने किया श्रमदान का कार्य

    तालाब गहरीकरण के नाम पर मिट्टी बेचने का आरोप, नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापनग्रामीणों ने सीसी रोड क्षतिग्रस्त होने और मिलीभगत से अवैध मिट्टी बिक्री का लगाया आरोप

    तालाब गहरीकरण के नाम पर मिट्टी बेचने का आरोप, नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापनग्रामीणों ने सीसी रोड क्षतिग्रस्त होने और मिलीभगत से अवैध मिट्टी बिक्री का लगाया आरोप

    किसानों की मांगों को लेकर किसान जागृति संगठन का चक्का जामवेयरहाउस में अव्यवस्थाओं और गेहूं तुलाई की समस्याओं से नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन

    किसानों की मांगों को लेकर किसान जागृति संगठन का चक्का जामवेयरहाउस में अव्यवस्थाओं और गेहूं तुलाई की समस्याओं से नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन