नसीम खान
रायसेन,
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अरविंद दुबे द्वारा जिले में 25 मार्च 2024 होली त्यौहार तथा को प्रातः 08.30 बजे से शाम 04 बजे तक और 30 मार्च 2024 रंगपंचमी पर प्रातः 08.30 बजे से शाम 04 बजे तक शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर श्री दुबे द्वारा जारी आदेश के तहत जिले की विनिर्माणी इकाईयों में मदिरा का उत्पादन, इकाई डी-1, बी-3, एफएल-9ए, सीएस-1बी में उत्पादन को छोड़कर विनिर्माण, मदिरा का आयात-निर्यात तथा परिवहन और समस्त कम्पोजिट मदिरा दुकानों तथा समस्त बार एफएल-2, एफएल-3 को होली त्यौहार 25 मार्च को और रंगपंचमी 29 मार्च के अवसर पर सम्पूर्ण रायसेन जिले में प्रातः 08.30 बजे से शाम 04 बजे तक शुष्क दिवस घोषित किया गया है।






