नसीम खान
रायसेन,
जिले में लोकसभा आम निर्वाचन-2024 में अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करें, इसके लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद दुबे के निर्देशानुसार स्वीप प्लान के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सम्पूर्ण जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रंगोली, मेहंदी, रैली, चित्रकलां सहित अन्य मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजन कर मतदाताओं को लोकसभा आम निर्वाचन में मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।






