छतरपुर में दलित के साथ मारपीट कर फांसी पर लटकाया

छतरपुर जिले में हो रहे दलितों पर अत्याचार को देखते हुए छतरपुर जिले के बड़ामलहरा थाना इलाके में मारपीट के दौरान कई लोग घायल हुए थे घायलों में एक शख्स लापता हो गया था वारदात 15 सितंबर की है। जहां पर एक शख्स को अगवा कर लिया गया था जिसकी नाम चाली खंगार की गुमशुदगी का मामला थाना पुलिस में दर्ज कराया गया था। शनिवार को उसकी सदी गली लाश गांव के नजदीक स्थित जंगल में एक पेड़ से लटकतीहुई बार बरामद हुई है जाहिर है मारपीट के बाद एक पक्ष के आरोपी अगवा कर ले गए थे। चर्चाएं हैं कि अगवा शख्स को इस कदर प्रताड़ित किया गया कि उसकी सांसों की डोर टूट गई। गौरतलब है कि बड़ामलहरा पुलिस थाना इलाकाई बरमा गांव निवासी भागीरथ खगार,वीरेंद्र खंगार, कपूरीबाई खंगार एवं चाली खंगार के साथ चार लोगों ने लाठी डंडों से उस समय मारपीट कर दी थी जब उक्त चारों टैक्सी से अपने गांव वापस जा रहे थे। चारों फरियादियों कुछ रिपोर्ट पर बड़ामलहरा पुलिस ने बर्मा गांव निवासी तीन नामजद एवं एक अन्य के मारपीट एवं एससी-एसटी एक्ट का मामला दर्ज कर लिया था।अगले दिन 16 सितम्बर को भागीरथ का पुत्र चाली खंगार खेत पर गया लेकिन घर वापिस नहीं आया तो परिजनों ने बड़ामलहरा पुलिस थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया तथा जिले के एसपी आगम जैन को इस बात का लिखित आवेदन दिया कि गांव के रामपाल सिंह, गजेन्द्र सिंह,नरेंद्र सिंह एवं एक अन्य में उनके साथ मारपीट की एवं पुत्र चाली खंगार के गायब होने की शिकायत के उसके पुत्र के साथ अनिष्ट की आशंका जताई थी। एसपी उक्त शिकायती आवेदन बड़ामलहरा पुलिस को कार्यवाही हेतु भेज दिया था। टीआई जितेन्द्र वर्मा के मुताबिक गायब हुए युवक चाली खंगार एवं मारपीट के आरोपियों की कई जगह तलाश की गई लेकिन सफलता हाथ नहीं लग सकी थी। मृतक के पिता एवं भाई ने पुलिस के साथ मिलकर जंगल में तलाश की। तलाश के दौरन शनिवार को नाले के पास लगे हुए बरगद के पेड़ पर लाश लटकती हुई बरामद हुई जिससे बदबू आ रही थी। मृतक की पहचान उसके जूतों से हो पाई। उधर बेटे की मौत से गुस्साये परिजनों ने सेंधपा गांव में पुलिस चौकी के सामने चक्काजाम कर दिया। परिवार का आरोप है कि आरोपी रामपाल घोष, गजेंद्र सिंह, घोष नरेंद्र सिंह घोष एवं एक अन्य व्यक्ति ने मिलकर चाली की हत्या की है। परिजनों का यह भी आरोप है चाली की हत्या को अब आत्महत्या की शक्ल दी जा रही है। पुलिस अफसरों की समझाइश और मशक्कत के बाद तकरीबन एक घंटा बाद परिजन चक्काजाम समाप्त करने राजी हुए।

  • Related Posts

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    विदिशा : रिपोर्ट / नाजिर अली विदिशा में आयोजित री-नीट परीक्षा के दौरान कुछ छात्राएं परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गईं। मामला शहर के गर्ल्स कॉलेज परीक्षा केंद्र…

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    नसीमखान सांची, रायसेन विश्व धरोहर सांची में आयोजित योग कार्यक्रम में हजारों लोगों ने सहभागिता कर दिया स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेशसांची,,,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज विश्व प्रसिद्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 2 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण