(खुशियों की दास्तां) प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्का मकान पाकर श्री गोवर्धन का सपना हुआ साकार

नसीम खान
रायसेन
रायसेन तहसील के ग्राम बराईखास निवासी श्री गोवर्धन का सपना अब साकार हो गया है। उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्का मकान मिला है। गोवर्धन बताते हैं कि हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना एक पक्का मकान हो, जिसमें वह अपने परिजनों सहित आराम से जीवन व्यतीत कर सके। लेकिन कई बार आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण यह सपना साकार नहीं हो पाता। ऐसे गरीब परिवारों के स्वयं के पक्के मकान के सपने को साकार करने के लिए भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना चलाई जा रही है। अब तक लाखों लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जा चुका है और दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से श्री गोवर्धन ने अपना पक्का मकान बनाया है। श्री गोवर्धन वर्षो से कच्चे मकान में गुजारा कर रहे थे। उनका घर कच्चा होने कारण अनेक समस्याएं बनी रहती थीं। बारिश के मौसम में बारिश का पानी घर में आने, आंधी तूफान में घर के गिरने आदि समस्याओं का डर हमेशा बना रहता था। वे बताते हैं कि पक्का मकान बन जाने से अब कोई समस्या नहीं है। पक्के मकान के लिए श्री गोवर्धन ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को धन्यवाद दिया है।

  • Related Posts

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    विदिशा : रिपोर्ट / नाजिर अली विदिशा में आयोजित री-नीट परीक्षा के दौरान कुछ छात्राएं परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गईं। मामला शहर के गर्ल्स कॉलेज परीक्षा केंद्र…

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    नसीमखान सांची, रायसेन विश्व धरोहर सांची में आयोजित योग कार्यक्रम में हजारों लोगों ने सहभागिता कर दिया स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेशसांची,,,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज विश्व प्रसिद्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 2 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण