खुशियों की दास्तां) लाडली बहना योजना से श्रीमती गायत्री नाविक के जीवन में आया बदलाव

रायसेन,
रायसेन के वार्ड नम्बर-16 में रहने वाली श्रीमती गायत्री नाविक की जिंदगी में एक नया अध्याय तब शुरू हुआ जब से लाड़ली बहना योजना के तहत उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता मिलने लगी। इस योजना के अंतर्गत बहनों को 1250 रुपये प्रतिमाह मिलते हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में बदलाव आया है। श्रीमती गायत्री नाविक को योजना से मिली राशि ने उनके जीवन में आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान की भावना को बढ़ावा दिया है। अब उनके बैंक खाते में नियमित रूप से पैसे रहते हैं, और बच्चों की जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्हें किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। वह गर्व से कहती हैं, अपने लिए मुझे छोटी-छोटी चीजें खरीदने के लिए किसी से मदद मांगने की ज़रूरत नहीं है। लाड़ली बहना योजना ने श्रीमती गायत्री नाविक को सिर्फ आर्थिक रूप से ही नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी सशक्त बनाया है। वह कहती हैं “अब मेरी इच्छाओं को जैसे पंख लग गए हैं। स्वयं बच्चों की जरूरतों को पूरा करने के लिए ना तो मुझे अपने पति से पैसे मांगने की ज़रूरत है, ना ही किसी और पर निर्भर रहने की। मैं खुद अपना एटीएम कार्ड लेती हूँ, पैसे निकालती हूँ और जो भी जरूरत होती है, उसे बिना किसी हिचक के पूरा करती हूँ। वह इस योजना के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का दिल से धन्यवाद करती हैं और कहती हैं मुख्यमंत्री जी ने हम बहनों को जो सौगात दी है, उससे हमारी जिंदगी में एक नया मोड़ आया है। अब हम न केवल आर्थिक रूप से स्वतंत्र हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत हो गई हैं।

  • Related Posts

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    विदिशा : रिपोर्ट / नाजिर अली विदिशा में आयोजित री-नीट परीक्षा के दौरान कुछ छात्राएं परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गईं। मामला शहर के गर्ल्स कॉलेज परीक्षा केंद्र…

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    नसीमखान सांची, रायसेन विश्व धरोहर सांची में आयोजित योग कार्यक्रम में हजारों लोगों ने सहभागिता कर दिया स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेशसांची,,,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज विश्व प्रसिद्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 2 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण