दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाकर गुड समेरिटन होने का दें परिचय कलेक्टर श्री दुबे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

नसीम खान

रायसेन,
जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टर श्री अरविंद दुबे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। जिसमें उन्होंने जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु किए जा रहे कार्यो और गतिविधियों की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने कहा कि हॉट स्पॉट के रूप में चिन्हित किए गए ऐसे स्थल जहां विगत वर्षो में सड़क दुर्घटना में अधिक मृत्यु या गंभीर रूप से घायल होने की घटनाएं हुई हैं, उन हॉट स्पॉट पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने गत बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन में की गई कार्यवाही की भी जानकारी ली। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पाण्डे भी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री दुबे ने यात्री वाहनों तथा स्कूल बसों की जांच हेतु फिटनेश ड्राइव चलाने के निर्देश दिए। यात्री वाहन तथा स्कूल बस सुरक्षा मापदण्ड के अनुरूप हों, उनमें मेडिकल किट हो। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में ग्रामीण सड़कें जहां हाइवे या मुख्य सड़क से जुड़ती हैं, उस स्थान के पूर्व ग्रामीण सड़क पर ही स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं। साथ ही स्कूल, कॉलजों तथा सार्वजनिक स्थलों पर यातायात नियमों तथा सड़क सुरक्षा संबंधी जागरूकता गतिविधियां आयोजित किए जाने के लिए भी कहा। उन्होंने सड़कों पर बैठने वाले पशुओं को समीपस्थ गौशालाओं में भेजने के लिए कहा।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पाण्डे ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के मामले में हमारा देश सातवे स्थान पर है और सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु के मामले में पहले स्थान पर है। इसका मुख्य कारण दुर्घटना के बाद घायल व्यक्ति को समय पर उपचार नहीं मिलना है। दुर्घटना होने पर घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाया जाएं तो उसकी जान बचाई जा सकती है। इसके लिए नागरिकों को गुड समेरिटन का परिचय देना चाहिए।
पुलिस अधीक्षक श्री पाण्डे ने कहा कि मोटरयान सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बचाने का कार्य करने वाले गुड समेरिटन (नेक व्यक्ति) को नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। जिससे कि आम जनता प्रेरित होकर मोटर यान सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की जान बचाने में सामने आए और सड़क दुर्घटनाओं में मृत्युदर को कमी लाई जा सके। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कोई भी अशासकीय या शासकीय अस्पताल औपचारिकताओं के नाम पर या अन्य कारणों से इलाज की मनाही या इलाज में देरी नहीं कर सकती है। इसके अलावा घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति के लिए दुर्घटना मामले में गवाह बनना भी बाध्यकारी नहीं है।
बैठक में कलेक्टर श्री दुबे तथा पुलिस अधीक्षक श्री पाण्डे ने जिले में सड़क दुर्घटनाओं के मामले में हॉट स्पॉट के रूप में चिन्हांकित किए गए विभिन्न स्थलों पर विस्तृत चर्चा करते हुए दुर्घटनाओं को रोकने हेतु आवश्यक कदम उठाने के निर्देश अधिकारयिं को दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    विदिशा : रिपोर्ट / नाजिर अली विदिशा में आयोजित री-नीट परीक्षा के दौरान कुछ छात्राएं परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गईं। मामला शहर के गर्ल्स कॉलेज परीक्षा केंद्र…

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    नसीमखान सांची, रायसेन विश्व धरोहर सांची में आयोजित योग कार्यक्रम में हजारों लोगों ने सहभागिता कर दिया स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेशसांची,,,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज विश्व प्रसिद्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 2 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण