प्रधानमंत्री आवास योजना से मिली गप्पूलाल गुर्जर को पक्के मकान की सौगात

(खुशियों की दास्तां)
नसीम खान
रायसेन,
मिट्टी की कच्चे मकान में रहने वाले श्री गप्पूलाल गुर्जर का भी सपना था कि उसका भी अपना एक सीमेंट-क्रांकीट का पक्का मकान हो। जिसमे वो अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत करे। लेकिन धन की कमी उसके इस सपने को पूरा करने में सबसे बड़ी बाधा बनी हुई थी। ऐसे में गप्पूलाल गुर्जर को प्रधानमंत्री आवास योजना का सहारा मिला और उनका पक्के मकान का सपना साकार हो गया। रायसेन जिले के जनपद पंचायत गैरतगंज ग्राम वण्डोली के निवासी श्री गप्पूलाल गुर्जर बताते है कि पहले मेरा कच्चा मकान था। वे इस कच्चे मकान में अपनी पत्नी एवं बच्चों के साथ निवास करते थे। गप्पूलाल गुर्जर बताते है कि कच्चा मकान होने के कारण हमें बारिश के मौसम में बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। बरसात के दिनों में घरों की छत से पानी गिरना, कच्चे घर की दीवाल गिर जाना, छोटे-छोटे जीव जंतुओं का घर में आने से डर बना रहता था। हम लोग सारी रात परेशान होते थे, लेकिन अब प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने के बाद मैं और मेरा परिवार सुखी सुखी पक्के घर में निवास करते हैं। गप्पूलाल गुर्जर कहते हैं कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार की मदद से मेरा स्वयं का पक्के मकान का सपना सच हो गया है। वे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी को हृदय से धन्यवाद देते हैं, जिनकी इस योजना ने उनके जीवन को आसान बना दिया है।

  • Related Posts

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    नसीमखान सांचीसांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी सांची में स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण अब गंभीर समस्या का रूप लेता जा रहा है। ऐतिहासिक महत्व वाले इस मार्ग पर…

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    नसीमखान सांची सांदीपनि स्कूल में पुष्पमालाओं से हुआ अभिनंदन, मेहनत और समर्पण की सराहना।सांची,,, नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों मकान जनगणना कार्य तेज गति से संचालित हो रहा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी

    जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी