नसीम खान
रायसेन,
जिले में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक मनाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत कलेक्टर श्री अरविंद दुबे के निर्देशानुसार विभिन्न स्वच्छता गतिविधियां आयोजित कर नागरिकों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को जनपद कार्यालय, नगरीय निकाय कार्यालय, ग्राम पंचायत भवनों सहित शासकीय कार्यालयों तथा संस्थाओं में अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई की गई। रायसेन नगर में नगर पालिका तथा शिक्षा विभाग द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत स्वच्छता रैली निकाली गई जिसमें स्कूली विद्यार्थियों द्वारा नागरिकों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया गया। इसी प्रकार औबेदुल्लागंज में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। साथ ही सभी ने स्वच्छता की शपथ भी ली।






