विदिशा /ग्यारसपुर
संवाददाता आसिफ खान
ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी अरविंद राजपूत जनपद उपाध्यक्ष प्रीति शंकर दयाल शर्मा के द्वारा महात्मा गांधी के जीवन मूल्य का वर्णन करते हुए कहा । गांधी जी अहिंसा के पुजारी थे । गांधी जी अहिंसा परमो धर्म के सिद्धांत को मानते थे।
उन्होंने देश की आजादी में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है उन्होंने आजादी के लिए कई आंदोलन चलाए । ब्रिटिश शासन काल को उन्होंने भारत से समाप्त कर दिया ।
और देशवासियों को आजादी अंग्रेजों से दिलाए । लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डालते उन्होंने कहा है कि भारत के दूसरे प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने भारत और पाकिस्तान के युद्ध के दौरान उन्होंने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और भारत को सफलता मिली थी । कार्यक्रम में जीवन लाल शर्मा लीलाधर कुशवाहा भूपेंद्र सिंह संतोष मीणा वीरेंद्र मीणा निर्भय सिंह लोधी नीलम रघुवंशी अनीस खान अरुण शर्मा आकाश हेमंत लोधी धीरज ठाकुर जगन्नाथ अहिरवार रमेश यादव हरेंद्र यादव मोहनलाल लोधी यशपाल रघुवंशी विक्की राजपूत आदि कांग्रेस कार्य कर्ता उपस्थित रहे






