प्रगति शील पेंशनर्स संघ के तत्वावधान में नशा मुक्ति संगोष्ठी सम्पन्न

रिपोर्टर दीपक कुमार गर्ग
जयसिंहनगर jaisingh nagar स्थानीय आवासीय आदिवासी aadiwasi कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जयसिंहनगर में पेंशनर्स संघ के तत्वावधान में श्री यमुना प्रसाद मिश्रा जी के मुख्य अतिथि एवं जिला पेंशनर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री परशुराम द्विवेदी जी की अध्यक्षता में नशा मुक्ति संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की बालिकाओं द्वारा नशा मुक्ति संबंधी लघु नाटिका प्रस्तुत की गयी जो शराब के नशे पर आधारित था। साथ ही पोस्टर के माध्यम से धूम्रपान की बुराइयों को प्रदर्शित किया गया। लक्ष्मी अहिरवार द्वारा नशे पर अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यालय के व्यवस्थापक एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के संभागीय अध्यक्ष श्री सनत कुमार पाण्डेय द्वारा नशे से हानि एवं समाज में पड़ने वाले प्रभाव को विस्तृत रुप से बताया गया। उन्होंने बताया कि प्रगति शील पेंशनर्स संघ संभाग के सभी जिलों में नशा निरावरण कार्यक्रम चलाएगा जो संभाग के गांव गांव पहुंचाने का प्रयास पेंशनर्स व समाज सेवी तथा विद्यालयों के माध्यम से किया जाएगा। विद्यालय के शिक्षक पंडित शांतनु मिश्रा द्वारा मादक पदार्थों के सेवन से शरीर एवं समाज में पड़ने वाले प्रभाव की जानकारी छात्राओं को दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वक्ता श्री यमुना प्रसाद मिश्रा ने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से नशा से होने वाली हानियों को समझाते हुए नशे से दूर रहने की बात कही। कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री परशुराम द्विवेदी ने भी नशा नाश का कारण बताया। कार्यक्रम को विद्यालय के प्राचार्य उमेश दुबे ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्रा सावित्री दिव्या खुशबू प्रीति संजना रानी अंजू ने भी नशे से समाज में पड़ने वाले प्रभाव को बताया। अंत में विद्यालय की छात्राओं को प्रोगेसिव पेंशनर्स संघ द्वारा पुरस्कृत किया गया।

  • Related Posts

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    नसीमखान सांचीसांची:नगर सहित क्षेत्रभर में 1 मई से शुरू हुआ मकान जनगणना कार्य अब रफ्तार पकड़ चुका है। भीषण गर्मी के बावजूद जनगणना में लगी टीमें घर-घर पहुंचकर पूरी जिम्मेदारी…

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    नसीमखान सांचीसांची,,,पश्चिम बंगाल एवं असम मे भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला तथा वहां भाजपा ने मोदी सरकार की नीतियों को सराहते हुएं जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत से भाजपा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी

    जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा जनगणना-2027 मकान सूचीकरण कार्यो का विभिन्न ग्रामपंचायतो में किया गया निरीक्षण

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा जनगणना-2027 मकान सूचीकरण कार्यो का विभिन्न ग्रामपंचायतो में किया गया निरीक्षण

    सांची में सुरक्षा सख्त: रेलवे स्टेशन तक पहुंची पुलिस की पैनी नजर।बाहरी आवाजाही पर निगरानी तेज, फ्लैग मार्च से अपराधियों में खौफ—जनता में बढ़ा भरोसा।

    सांची में सुरक्षा सख्त: रेलवे स्टेशन तक पहुंची पुलिस की पैनी नजर।बाहरी आवाजाही पर निगरानी तेज, फ्लैग मार्च से अपराधियों में खौफ—जनता में बढ़ा भरोसा।