सब्जी मंहगाई ने फिर पकडी रफ्तार ।सब्जी खाना भी हुआ मंहगा ।

नसीम खान

सब्जी मंहगाई ने फिर पकडी रफ्तार ।सब्जी खाना भी हुआ मंहगा ।
सांची,,, खाद्य पदार्थों सहित सब्जी के बढते दामो से लोगों को मंहगाई का मार झेलनी पड़ रही है परन्तु इस बढती मंहगाई पर प्रशासन की नहीं पड पा रही नजर जिससे खाद्य पदार्थों की मंहगाई से तो लोग जूझ ही रहे थे अब सब्जी के बढते दामों ने भी रसोई मे खलबली मचा दी है ।
जानकारी के अनुसार लगातार बढती मंहगाई से लोग खासे परेशान नजर आ रहे थे कि अब हरी सब्जी के दाम भी आसमान छूने लगे है जिससे मंहगाई ने इस मंहगे दौर मे आम आदमी की कमर तोड दी है आज नगर के हाटबाजार मे टमाटर जो दस रुपये किलो हुआ करता था अस्सी एवं सौ तक पहुंच गया इसके साथ ही गिलकी जो बीस रुपये हुआ करती थीं चालीस एवं प्याज जो बीस थी वह साठ एवं आलू बीस के स्थान पर पचास रुपये किलो पहुंच गए हैं ऐसे ही अन्य हरी सब्जी लगभग दोगने दाम छूने लगी है ।पहले से ही खाद्य पदार्थों की बढती कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है उसके साथ ही अब हरी सब्जियों ने भी मंहगे दामों की रफ्तार पकड़ ली है इससे आम आदमी को सोचने पर मजबूर होना पड रहा है ।जबकि नौकरी पेशा लोगों को सरकार मंहगाई भत्ता दरे देकर राहत पहुंचा देती हैं परन्तु आम आदमी इस बढते मंहगाई के बोझ तले दबता ही जा रहा है सरकारें गरीबों को तो कुछ राहत पहुंचा ही देती हैं परंतु इन सबका सीधा असर मध्यम वर्ग के लोगों पर सीधा पड रहा है जिससे मध्यम वर्गीय परिवार क्या खायें क्या न खायें की तर्ज पर मंहगाई की मार झेलने पर मजबूर हो उठे हैं अब हरी सब्जियों के बढते दामों से रसोई का संचालन करने वाली महिलाओं पर भी सीधा असर पड़ता दिखाई दे रहा है लगातार दिनों दिन बढती मंहगाई ने आम आदमी का पेट भरना भी दुश्वार कर दिया है हालांकि सरकारें बडे बडे वायदे तो करती दिखाई दे रही हैं परन्तु मंहगाई पर लगाम लगाने कोई कदम ही भी नहीं उठा पा रही हैं । लगातार बढती मंहगाई ने लोगों का जीवन बेहाल कर दिया है ।जबकि गरीब पर इस बढती घटती मंहगाई का कोई असर नहीं पडता तथा अमीरों को मंहगाई से कोई सरोकार नहीं रहता इस बढती मंहगाई का सीधा असर मध्यम वर्गीय परिवारों को झेलना पड़ता है तथा इस बढती मंहगाई के बोझ तले यह परिवार दबते ही चले जा रहे है हालांकि सरकारों ने खाद्य विभागों को अस्तित्व में लाकर खाद्य पदार्थों पर निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी थी परन्तु खाद्य अमले को इससे कोई सरोकार नहीं रहा तथा खाद्य विभाग महीनों में चक्कर लगाते दिखाई देते है वह भी मात्र अपनी जेबें भरने तक ही सिमट कर रह जाते है सम्बन्धित विभागों को न तो बढती मंहगाई न ही घटती मंहगाई से ही कोई सरोकार ही रहता है ।बहरहाल लोगों को इस बढती मंहगाई ने सीधा असर डाल दिया है जिससे रसोई प्रभावित हो रही हैं रसोई में रहने वाली महिलाओं को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है तथा लोग शासन प्रशासन पर दिनों दिन बढती मंहगाई के सवाल खड़े कर रहे हैं ।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार