शक्ति अभिनंदन अभियान अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शक्ति संवाद कार्यक्रम आयोजित

नसीमखान

रायसेन,
कलेक्टर श्री अरविंद दुबे के निर्देशन में सम्पूर्ण जिले में 02 अक्तूबर 2024 से निरंतर शक्ति अभिनंदन अभियान अंतर्गत बालिका और महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिले के सभी थाना स्तर, विकासखंड स्तर पर शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय शक्ति संवाद कार्यक्रम जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में शक्ति संवाद अंतर्गत प्रारम्भ में सभी नारी शक्ति का स्वागत अभिनंदन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीना ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व मे सरकार महिलाओं के सुरक्षा ओर विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना, लखपति दीदी योजना जैसी अनेकों योजनाएं चला रही है | महिला नेत्रत्व को सशक्त बनाने के लिए सरकार ने चुनाव मे महिला आरक्षण लागू किया है ताकि महिलाए समाज का नेतृत्व कर सके | सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। सरकार आपके साथ है, आवश्यकता है की महिलाएं भी आगे बढ़कर लाभ उठाए। महिलाएं जागरूक बने, सवाल पूछे ओर अपनी बात रखना शुरू करे। जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा नारी शक्ति को शक्ति अभिनंदन अभियान अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस एवं नवरात्रि पर्व की शुभकामने एवं बधाई दी गई।
अपर कलेक्टर श्रीमती स्वेता पवार द्वारा महीलाओ से संवाद किया गया उनके द्वारा महीलाओ को आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया। उन्होने बताया की एक पढ़ी लिखी महिला का घर बहुत संतुलित होता है| महिलाए आपस मे एक दूसरे का सहयोग करे| अपने अधिकारो एवं महिला सुरक्षा के कानूनों को जाने और खुद सुरक्षित रहे, दूसरों को भी सुरक्षित बनाएं।
स्वास्थ्य विभाग से डॉ विवेक यादव द्वारा मानसिक स्वास्थ्य पर संवाद किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि जीवन शैली को संतुलित बनाए रखें! मोबाइल, टीवी का सीमित एवं सतर्कता पूर्ण उपयोग करे। अपनी जीवनशैली मे शारीरिक व्यायम, ध्यान, संतुलित आहार को शामिल करें |
पुलिस विभाग साइबर सेल से एसई विशेषज्ञ श्री जयदेव कुर्मी द्वारा मोबाइल, सोशल मीडिया, ऑनलाइन पैमेंट संबंधी ठगी और सुरक्षा उपायो के संबंध मे बहुत ही सरल भाषा मे विस्तार पूर्वक संवाद किया गया | किसी भी धोखाधड़ी की स्थिति मे ऑनलाइन हेल्प लाइन नंबर 1930 एवं WWW.CYBERCRIME.GOV.IN पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया से अवगत कराया |
कार्यक्रम मे महिलाओ श्रीमती हेमा ठाकुर द्वारा महिला सशक्तिकरण पर स्वयं के सफल होने की कहानी बताई गई।महिलाओ की शिक्षा एवं आर्थिक सशक्तिकरण के महत्व पर अपनी बात रखी| श्रीमती सुषमा बघेल द्वारा बेटी बचाओ पर अपने विचार रखे एवं बेटी बचाओ गीत प्रस्तुत किया गया|

कार्यक्रम के अंत मे जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री दीपक संकत द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया | कार्यक्रम मे डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सरोज अग्निवंशी, श्रीमती अल्का सिंह, सहायक संचालक श्री संजय गहरवाल, संरक्षण अधिकारी श्री दिनेश मालवीय सहित पर्यवेक्षक और बड़ी संख्या मे महिलाएं उपस्थित रहीं।

  • editornaseem

    Related Posts

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    नसीमखान सांचीसांची,,,नगर में इन दिनों सफाई व्यवस्था और कीटनाशक दवाओं के नियमित छिड़काव के अभाव में झींगुरों एवं अन्य कीट-पतंगों का प्रकोप तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। स्थिति…

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    नसीमखान सांची, रायसेन रायसेन के 35 हजार 457 उपभोक्ताओं को मई माह में 29 लाख 85 हज़ार की छूट मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के अंतर्गत स्मार्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

    प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

    10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

    10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

    महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल

    महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल